विधायक ने किया रजबहों का निरीक्षण
-निरीक्षण के दौरान ¨सचाई विभाग की तमाम कमियां हुई उजागर -पूर्व मंत्री ने ¨सचाई विभाग के चीफ इंजीनियर को कराया अवगत
संवाद सूत्र, हाथरस : सादाबाद में रजबहों की समय से सफाई न होने, रजबाहों की पुलिया के टूटे होने तथा समय से पानी न आने की शिकायत सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय ने दो माह पूर्व मुख्यमंत्री से की थी। शनिवार को विधायक ने ¨सचाई विभाग के अधिकारियों के साथ उनका निरीक्षण किया। फिर अधिकारियों को हकीकत से रूबरू कराया।
पूर्व मंत्री सबसे पहले नौगांव रजबहा पर पहुंचे। यहां उन्होंने ¨सचाई खंड के अधिशासी अधिकारी रणधीर ¨सह को खामियां दिखाईं। रजबहा में गंदगी, गांव व खेतों को जाने वाली क्षतिग्रस्त पुलिया आदि कमियां गिनाईं। इसके अलावा अन्य रजबहों का भी निरीक्षण कराया। सभी रजबहों की स्थिति एक जैसी मिली। किसी भी रजबहा में सफाई नहीं मिली। रजबहों में गंदगी के कारण बदबू का वातावरण बना हुआ था। पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने कहा कि सफाई न होने के कारण किसान फसल की ¨सचाई नहीं कर पाते। कहीं ज्यादा पानी एकत्रित हो जाता है तथा पटरियां कटने से खेतों में पानी भर जाता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में लगभग दो दर्जन रजबहे हैं। इन सभी की तलीझाड़ सफाई कराई जाए। पटरी को पक्की कराया जाए। गांव व खेतों को जाने वाले रास्ते की पुलिया जो टूटी हैं, उन्हें भी शीघ्र दुरुस्त कराया जाए। इस दौरान अधिशासी अधिकारी ने बजट न होने का रोना रोया। इस पर विधायक ने फोन पर चीफ इंजीनियर से बात की। उन्होंने साफ कहा कि सरकार से सफाई व मरम्मत के लिए आने वाले रुपये अधिकारी व ठेकेदार मिलकर हजम कर लेते हैं। उन्होंने चीफ इंजीनियर से इस मामले में शिकायत भी की।