Move to Jagran APP

Hathras Accident :हाथरस में मिनी ट्रक व कार में भिड़ंत, तीन दोस्तों की मौत

Hathras Accident अलीगढ़ हाइवे पर शनिवार की रात बड़ा हादसा हुआ। आइ-10 कार और मिनी ट्रक में भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। ये दिल्ली के अशोक विहार में रहते थे। इनमें से एक मूलरूप से सादाबाद के गांव बहरदोई का था।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Sat, 19 Nov 2022 11:13 PM (IST)Updated: Sat, 19 Nov 2022 11:13 PM (IST)
Hathras Accident :हाथरस में मिनी ट्रक व कार में भिड़ंत, तीन दोस्तों की मौत
मेटाडोर में भीषण भिड़ंत हुई। हादसे में कार सवार तीन लोगाें की मौत हो गई।

हाथरस,जागरण संवाददाता। उत्‍तर प्रदेश के जनपद हाथरस में शनिवार देर रात भीषण हादसा हुआ। अलीगढ़ हाइवे पर शनिवार की रात बड़ा हादसा हुआ। आइ-10 कार और मिनी ट्रक में भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। ये दिल्ली के अशोक विहार में रहते थे। इनमें से एक मूलरूप से सादाबाद के गांव बहरदोई का था। इनके घर तीनों साथ आ रहे थे।

loksabha election banner

पुलिस ने बमुश्‍किल फंसे लोगों को निकाला 

हादसा करीब नौ बजे का है। आइ-10 कार संख्या डीएल थ्री सीबीआर 1642 में तीन लोग दिल्ली से आगरा जा रहे थे। आगरा की तरफ से मिनी ट्रक आ रहा था। हाथरस में बाईपास पर गांव मीतई स्थित त्यागी होटल के पास कार और मिनी ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद कार में सवार लोग बुरी तरह फंस गए। चंदपा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला। तीनों को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। जेब में मिली आइडी से चालक की शिनाख्त दिल्ली के अशोक विहार शहीद सुखदेव नगर ब्लाक एफ झुग्गी नं 256 निवासी 27 वर्षीय चंद्रपाल उर्फ कालू पुत्र रामसनेही के रूप में हुई। दो अन्य लोगों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 

दिल्‍ली से हाथरस के लिए हुए थे रवाना 

सीओ रुचि गुप्ता ने बताया कि चंद्रपाल के स्वजन को हादसे की जानकारी दे दी गई है। कार चंद्रपाल की ही है। वह खुद ही कार को बुकिंग पर लेकर जाता था। चंद्र्पाल के स्वजन दिल्ली से हाथरस के लिए रवाना हो गए हैं। मृतकों में शामिल चंदन कुमार जौनपुर के थे और दिनेश सादाबाद के गांव बहरदोई के थे। ये दोनों दिल्ली में रहते थे। वहीं काम करते थे। दिनेश के घर धार्मिक आयोजन था। इसमें शामिल होने के लिए वह अपने दोस्त चंद्रपाल व चंदन के साथ कार से अपने घर आ रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.