Move to Jagran APP

मकर संक्रांति पर भक्ति की बही बयार

घरों के साथ मंदिरों में श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना शाम तक शहर में प्रसाद का वितरण।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 01:09 AM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 01:09 AM (IST)
मकर संक्रांति पर भक्ति की बही बयार
मकर संक्रांति पर भक्ति की बही बयार

संवाद सहयोगी, हाथरस : मकर संक्रांति का पर्व जिले में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। गंगा स्नान के लिए सुबह ही लोग रामघाट, सोरों, कछला आदि गंगा तटों की ओर रवाना हो गए थे। घरों के साथ मंदिरों में भी लोगों ने पूजा-अर्चना की। दान-पुण्य के पर्व पर लोगों ने शहर से लेकर देहात तक जगह-जगह खिचड़ी भोग का प्रसाद बांटा।

loksabha election banner

मकर संक्रांति पर्व पर सुबह ही घरों में तिल से लड्डू व पकवान बनवाकर उनका भोग भगवान के साथ अपने आराध्य को लगाया गया। लोगों ने खाद्य सामग्री के साथ कपड़े व ऊनी वस्त्र लोगों को दान देकर पुण्य कमाया। शहर में बागला मार्ग, पंजाबी मार्केट, नयागंज, अलीगढ़ रोड, चिताहरण मंदिर, लेबर कालोनी, मुरसान गेट आदि बाजारों में खिचड़ी, पूड़ी सब्जी, पकौड़े, चाय, खीर आदि का प्रसाद वितरित किया। मकर संक्रांति पर्व पर सरस्वती शिशु मंदिर आगरा रोड पर हुए कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि हमारे राष्ट्र का निर्माण संस्कारवान बच्चों के हाथ में है। रोटरी क्लब गोल्ड ने मकर संक्रांति पर प्रसाद के साथ कंबल का वितरण किया। इसमें क्लब के अध्यक्ष पवन कुमार अग्रवाल, सचिव अशोक रावत मौजूद थे। अलीगढ़ रोड स्थित गुरुद्वारा में मकर संक्रांति पर संकीर्तन व लंगर का आयोजन किया गया। इसमें समाजसेवी तजवंत कालरा मुख्य रूप से मौजूद थे। गांव नगला अंता में समाजसेवी कल्पना चौधरी ने खिचड़ी का वितरण किया।

विधायक ने कंबल बांटे : मकर संक्रांति के अवसर पर लेबर कॉलोनी में सादाबाद विधायक एवं पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने गरीबों को कंबल का वितरण किया। ब्लू हैवेन ट्रस्ट के संस्थापक इं. आलोक शर्मा ने विधायक का स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। इसमें कालीचरन शर्मा, रामनिवास प्रधान, बौबी प्रधान, नितीश शाहू, गिर्राज शर्मा, मुकेश दीक्षित मौजूद थे। रैन बसेरा में खिचड़ी का वितरण

विश्व हिदू परिषद के रैन बसेरा स्थित पुरानी कलक्ट्रेट में मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। मदन गोपाल वाष्र्णेय, कैलाश कूलवाल, मनोज वाष्र्णेय, रमेश चंद्र, प्रशांत कुलश्रेष्ठ, प्रवीण खंडेलवाल मौजूद थे। लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन पोस्टर मेकिग प्रतियोगिता मकर संक्रांति पर्व पर हुई। इसमें प्रधानाचार्य अरुण शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, अरविद पाठक मौजूद थे।

सादाबाद में कहीं गर्म कपड़े

तो कहीं प्रसाद का वितरण

संसू, सादाबाद : मकर संक्रांति पर्व पर विनोबा नगर शाखा पर विश्व हिदू परिषद के जिला गोरक्षा प्रमुख हाथरस चंद्रपाल सिंह उर्फ गुड्डू चौधरी ने स्वयं सेवकों को खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया। सलेमपुर रोड देव नगर स्थित उर्मिला चौधरी सभासद व वर्षा चौधरी ने अपने आवास पर छोटे-छोटे बच्चो को खिचड़ी का प्रसाद बांटा। इसमें चौधरी तेज सिंह, राजवीर नंबरदार, हरिसिंह, राहुल मौजूद थे। विनोबा नगर के जलेसर रोड पर भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री प्रभात पचौरी के प्रतिष्ठान पर मकर संक्रांति पर्व पर प्रसादी का आयोजन किया गया। मुख्य बाजार कुरसंडा में विपिन अग्रवाल, गोला हलवाई, विपिन चौधरी, देशराज गोला जयवीर सिंह चौधरी महेंद्र सिंह अशोक अग्रवाल ने खिचड़ी प्रसाद वितरित किया। बिसावर के युवा समाजसेवियों ने हर वर्ष सर्दी के दिनों व मकर संक्रांति पर गरीब व असहाय लोंगों को कंबल वितरण करते रहे हैं। गुरुवार को लगभग पचास लोगों को कंबल वितरण किए। इस दौरान उत्तम सिंह, राजू चौधरी, एसआर ज्वेलर्स, सचिन पहलवान, देवेन्द्र चौधरी, केपी चौधरी, मनीष चौधरी, ग्रीश अग्रवाल, मोहित चौधरी, पवन कुमार, दीपक चौधरी मौजूद रहे। गांव सलेमपुर में असहाय, गरीबों, विकलांग व विधवाओं व पुरुषों को शॉल व कम्बल का वितरण अरुण शर्मा ने निज निवास पर किया। इसमें राजकुमार शर्मा, योगेश शर्मा, अनूप शर्मा, हरीश शर्मा मौजूद थे। सिकंदराराऊ में जगह-जगह

खिचड़ी भोग बांटा गया

संसू, सिकंदराराऊ : श्री परशुराम सेना ने मकर संक्रांति पर्व पर जीटी रोड स्थित यशोदा भवन पर खिचड़ी भोग का वितरण किया। इसमें मयंक उपाध्याय, सजल पंडित, रितिक गुप्ता उपस्थित रहे। धर्म संघ पीठ परिषद आदित्य वाहिनी द्वारा पंत चौराहा स्थित परशुराम वाटिका पर खिचड़ी भोग वितरण किया। इसमें ब्रज प्रांत के संयोजक पं. गिरिजाशंकर शर्मा, चेतन शर्मा, लक्ष्मण स्वरूप, गिरधारी गोयल, मयंक शर्मा मौजूद थे। क्षेत्र के टटी डंडिया में कंबलों का वितरण हरीश शर्मा ने किया। मकर संक्रांति पर शाम तक गरीबों को बांटे गए कंबल

संसू, हसायन : क्षेत्र के गांव ततारपुर में समाजसेवी व इत्र व्यापारी रिकू भैया ने ढाई हजार कंबलों का वितरण किया। इसमें विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुमंत किशोर सिंह, हाथरस ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह पांडेय, एसडीएम सिकंदराराऊ विजय कुमार शर्मा शामिल रहे। सभी ने जरूरतमंदों को मकर संक्रांति के पर्व पर कंबल और प्रसाद वितरण किया। कंबल के लिए क्षेत्र के गरीब निर्धनों का सुबह से ही गांव की तरफ आना शुरू हो गया था। विधायक ने कहा कि ऐसी सर्दी में जरूरतमंदों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। रविद्र पाल सिंह, राजकुमार सिंह, डा. पंकज कुमार, संदीप कुमार, भानु प्रताप सिंह, अमोल सिंह उपस्थित रहे। समाज सेवी का स्वागत किया

संसू, सादाबाद : क्षेत्र के गांव लालगढ़ी में प्रेमपाल सिंह के आवास पर समाजसेवी रूपेंद्र सिंह नंबरदार का ग्रामीणों ने स्वागत किया। अध्यक्षता दिलीप सिंह ने व संचालन बनी सिंह पहलवान ने किया। शिवदयाल सिंह फौजी, गजेंद्र सिंह, ताराचंद शर्मा, फौरन सिंह, जगदीश सिंह, देवी सिंह ,चंद्रपाल सिंह मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.