दिल्ली की आग से झुलसा करोड़ों का कारोबार
जनपद में करीब 100 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने से कारोबारी चितित नुकसान माहौल खराब होने से न तो मंगा पा रहे और न ही भेज पा रहे हैं माल फर्मो से ऑर्डर पास नहीं होने से अटका पड़ा है करोड़ों का व्यापार
संवाद सहयोगी, हाथरस : नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली में सुलग रही आग का असर हाथरस तक आ चुका है। दिल्ली से प्रतिदिन करोड़ों का सामान मंगाया और भेजा जाता है। इन घटनाओं के चलते व्यापारियों का करोड़ों के ऑर्डर का माल समय पर सप्लाई नहीं होने से अटका पड़ा है। इससे करीब सौ करोड़ से अधिक का कारोबार जनपद में प्रभावित हो रहा है।
दिल्ली जनपद के व्यापारियों का मुख्य व्यापारिक हब है। यहां से करोड़ों रुपये का व्यवसाय स्थानीय व्यापारियों द्वारा किया जाता है। इनके लिए व्यापारियों को प्रतिदिन दिल्ली के लिए आना-जाना बना रहता है। जनपद का करीब 85 प्रतिशत व्यापार दिल्ली से ही चलता है।
मुख्य रूप से कॉस्मेटिक्स, रेडीमेड गारमेंट्स, किराना, दवाएं, ऑटो पार्ट्स, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान दिल्ली से ही आता है। साथ ही हैंडीक्राफ्ट, हींग, रंग, दुग्ध उत्पाद आदि सामान यहां से दिल्ली भेजा जाता है। -----
प्रभावित हो रहा दुग्ध व्यापार
जनपद में दुग्ध का कारोबार बड़े पैमाने पर होता है। यहां से प्रतिदिन दुग्ध के अलावा उससे बने खोवा, पनीर, मक्खन, रबड़ी आदि उत्पाद दिल्ली भेजे जाते हैं। वहां हिसक घटनाओं के चलते लाखों रुपये का कारोबार प्रभावित हो रहा है।
---
नहीं जा रहा हैंडीक्राफ्ट का माल
शहर में हैंडीक्राफ्ट उद्योग व्यापक स्तर पर चल रहा है। इससे बने उत्पाद दिल्ली जाते हैं। अब यह काम बंद पड़ा है।
हींग उद्योग पर पड़ रहा असर
यहां से दिल्ली के रास्ते हींग विदेशों को भी सप्लाई की जाती है। आपूर्ति न होने और उत्पादन बढ़ जाने से आगे माल बनाना कुछ व्यापारियों ने रोक दिया है। सीजन में रंग का कारोबार फीका दिल्ली के रास्ते विदेशों में भी हाथरस के रंग व गुलाल होली पर महकता है। दिल्ली में हिसक घटनाओं के चलते तैयार माल नहीं पहुंच पा रहा है। यह पर्व ही रंग व्यवसाइयों के लिए साल का सबसे बड़ा सीजन होता है। इससे व्यापारियों को घाटा सहन करना पड़ा रहा है।
----
इनका कहना है:
दिल्ली की घटना को लेकर कारोबार पर असर पड़ रहा है। माल बना हुआ पड़ा है। होली का पर्व सर पर है। आर्डर पास नहीं होने से कारीगरों को उनका मेहनताना नहीं मिल पा रहा है।
-- घनश्याम दास वर्मा, हैंडीक्राफ्ट व्यवसायी रेडीमेड गारमेंट व्यवसाय दिल्ली की घटना से प्रभावित है। कच्चा माल वहीं से आता है। यहां से तैयार माल भी दिल्ली भेजा जाता है। पता नहीं कब दिल्ली के हालात ठीक होंगे।
- कमल टालीवाल गारमेंट व्यवसायी किसी न किसी व्यवसाय से सभी व्यापारी दिल्ली से जुड़े हुए हैं। जनपद से दुग्ध के अलावा दुग्ध से बने मक्खन, रबड़ी, पनीर, खोवा आदि दिल्ली भेजा जाता है।
- हरीमोहन, मिष्ठान व्यवसायी घरों में दुखद घटना हुई है वहां तो मातम पसरा हुआ है। वह भला ऐसे में होली या कोई भी पर्व क्यों मनाएगा। नए आर्डर मिलने तो दूर जो मिले हैं। उन पर भी माल नहीं पहुंच पा रहा है।
- रसिक बिहारी अग्रवाल, रंग व्यवसायी