विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केदारनाथ से लाइव जुड़कर भगवान शिव का अभिषेक

By JagranEdited By:
Published: Sat, 06 Nov 2021 01:03 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ में भगवान शंकर का अभिषेक किया तो जनपद के भाजपाइयों ने न सिर्फ मोदी के ...और पढ़ें

केदारनाथ से लाइव जुड़कर भगवान शिव का अभिषेक
केदारनाथ से लाइव जुड़कर भगवान शिव का अभिषेक

जासं, हाथरस : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ में भगवान शंकर का अभिषेक किया तो जनपद के भाजपाइयों ने न सिर्फ मोदी के कार्यक्रम को लाइव देखा-सुना, बल्कि मुख्य शिवालयों पर भगवान शंकर का अभिषेक भी किया।

लहरा रोड स्थित श्री रामेश्वर महादेव पर भाजपाइयों ने रुद्राभिषेक किया। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, मंडल अध्यक्ष में शिवदेव दीक्षित, रूपेश उपाध्याय, भोला सिंह चौधरी, जितेंद्र प्रधान, नरेंद्र बंसल, नीरज कुमार, नरेश गुप्ता, अनूप अग्रवाल, विनोद चौधरी, योगेश अग्रवाल, अनंत वीर सोलंकी, मनोज उपाध्याय, अजय गोला कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सिकंदराराऊ रोड स्थित हाथरस के चौबे वाले महादेव के मंदिर पर अभिषेक का कार्यक्रम किया गया। मुख्य यजमान सदर विधायक हरीशंकर माहौर व कार्यक्रम संयोजक भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने भाजपाइयों के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण केदारनाथ से टेलीविजन के माध्यम से देखा। अभिषेक के बाद प्रसाद वितरण किया गया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार, राम कुमार माहेश्वरी, नगर उपाध्यक्ष राजकुमारी चौहान, नगर मंत्री हरीश सेंगर, अमन पराशर, सोनू भारती, भूपेंद्र कौशिक, भगवानदास माहौर उपस्थित थे। सीएम ने पाती के जरिए भेजी दीपावली की शुभकामनाएं

जासं, हाथरस : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों को पत्र भेजकर दीपावली की शुभकामना देने के साथ ही पंचायतों के विकास में सहयोग मांगा है। जिले में कुल 463 ग्राम पंचायतों के प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्यों को यह पत्र भेजे गए हैं। कुछ प्रधानों तक शुभकामना संदेश की पाती नहीं पहुंची है।

सभी ग्राम पंचायत सचिवों ने इन संदेश पत्रों को पंचायत प्रतिनिधियों को उपलब्ध करा दिया। अब तक हर साल ग्राम प्रधानों को ही सीएम की ओर से बधाई संदेश मिलते थे, लेकिन पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस परंपरा को मजबूती से आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के सभी पंचायत प्रतिनिधियों का ध्यान रखा है। ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी पत्र लिखा है। सीएम ने कहा है कि शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें सक्रिय सहयोग की आवश्यकता है। डीपीआरओ जीडी जैन के अनुसार कुछ प्रधानों तक बधाई संदेश नहीं पहुंच पाए हैं।