Move to Jagran APP

दीपावली पर आज घर-घर विराजेंगे लक्ष्मी-गणेश

त्योहार की खरीदारी के लिए देर रात तक गुलजार रहे बाजार उमड़ी खरीदारों की भीड़ तैयारी -धनतेरस के दूसरे दिन भी दीपावली के लिए देर रात तक हुई खरीदारी -नोएंट्री के बावजूद बाजारों में लगता रहा जाम ट्रेन व बसों में उमड़ी भीड़

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Oct 2019 12:23 AM (IST)Updated: Sun, 27 Oct 2019 12:23 AM (IST)
दीपावली पर आज घर-घर विराजेंगे लक्ष्मी-गणेश

संवाद सहयोगी, हाथरस : खुशियों का पर्व दीपावली रविवार को श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जाएगा। महंगाई को दरकिनार कर शनिवार देर रात तक बाजारों में पूजा से लेकर अन्य जरूरी सामान की खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। आतिशबाजी खरीदने के लिए निर्धारित स्थल बागला कालेज मैदान में भी काफी लोग पहुंचे। भीड़ के कारण बाजारों में पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही।

loksabha election banner

दीपावली के चलते घरों को सजाने के लिए लोगों ने पहले ही खरीदारी शुरू कर दी थी। रविवार को दीपावली पर होने वाले लक्ष्मी-गणेश की पूज के शुभ मुहूर्त जानने की भी उत्सुकता दिखी। रोशनी से नहाए घर-दुकान

दीपावली का स्वागत करने के लिए हर कोई बेताब नजर आया। घरों- दुकानों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। लोगों ने अपने घरों पर पर रंगबिरंगी झालरें लगा रखी हैं जिससे अद्भुत नजारा है। रंगबिरंगी झालरों की झिलमिलाहट ने सतरंगी छटा बिखेर दी है। इलेक्ट्रॉनिक झालरों व प्लास्टिक के आकर्षण बंदनवार, फूल मालाएं सजी हुई हैं। तमाम लोग शनिवार को भी इनकी खरीदारी करते नजर आए। पूजन के लिए तीन मुहूर्त

दीपावली पर शुभ मुहूर्त में पूजा का विशेष महत्व है। दीपावली पर पूजा के तीन शुभ मुहूर्त निकले हैं, जो इस प्रकार हैं :- पूजन के शुभ समय

-दोपहर, 1:44 से 3:08 बजे तक।

-शाम, 5:56 से रात्रि 10:45 बजे।

-रात्रि, 1:58 से देर रात्रि 3:34 बजे तक।

पंडित विश्वनाथ पुरोहित के अनुसार स्नान व आचमन से शुद्ध करते हुए पूजा करनी चाहिए। पूजा में रोली, चंदन व चावल यदि मैया है तो सिदूर, अबीर, गुलाल, मेहंदी, हल्दी से पूजा करनी चाहिए। इसके बाद मिष्ठान, पंच मेवा व खील बतासे से लक्ष्मी-गणेश जी को भोग लगाना शुभ रहता है। प्रतिष्ठानों में बही-खाते, तराजू-बाट, गल्ला आदि की पूजा करनी चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.