Move to Jagran APP

महिला थाने में भिड़े लड़का-लड़की पक्ष

महिला ने ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए की शिकायत ब'चों को लेकर दोनों पक्षों में हुई कहासुनी, मारपीट की नौबत

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 08:18 AM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 08:18 AM (IST)
महिला थाने में भिड़े लड़का-लड़की पक्ष

जागरण संवाददाता, हाथरस : महिला थाने में बच्चों को लेकर लड़का व लड़की पक्ष के बीच जमकर कहासुनी और हंगामा हुआ। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को फटकार कर शांत कराया। महिला ससुरालियों को छोड़कर मायके वालों के साथ चली गई।

loksabha election banner

कोतवाली सदर क्षेत्र के रहने वाले युवक की शादी आठ साल पहले सहपऊ की युवती से हुई थी। महिला का आरोप है कि पति व अन्य ससुरालीजन उसे परेशान करते हैं। बुधवार को घर में झगड़ा हुआ तो महिला ने मायके में सूचना दे दी। मायके वाले ससुराल पहुंचे। यहां बात नहीं बनी तो ये लोग महिला को लेकर महिला थाना पहुंच गए। ससुरालियों के खिलाफ लिखित शिकायत की। पीछे-पीछे ससुराल पक्ष के लोग भी महिला थाने पहुंच गए। यहां पति-पत्नी एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। महिला ने पति के साथ जाने से इन्कार कर दिया तथा दोनों बच्चों को साथ ले जाने की बात कही। यहीं मामला बिगड़ गया। युवक ने बच्चों को देने से साफ इन्कार कर दिया। इस पर दोनों पक्ष भिड़ गए। मां-बाप में बच्चों को लेकर छीना-झपटी भी हुई। पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा। युवक ने बच्चों को नहीं जाने दिया। समझौता न होने पर दोनों पक्ष लौट गए। चार महीने बाद ही ससुरालियों ने निकाला

हाथरस : चंदपा के गांव खेड़ा परसौली के राजू राना ने महिला थाना में शिकायत की है। राजू के अनुसार 6 जुलाई 2018 को उन्होंने बेटी प्रिया की शादी हसायन के गांव नगला कांच निवासी विपिन से की थी। राजू का आरोप है कि शादी के चार महीने बाद ही दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने बेटी को घर से निकाल दिया। उनका आरोप है कि दो लाख रुपये व बाइक की मांग की जा रही है। महिला थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.