कासगंज में हाथरस से कोरोना एक्टिव केस कम, मौतें ज्यादा
मौतों के आंकड़ों में अलीगढ़ में 104 और एटा में 93 विभाग की ओर से जारी किया गया मंडल का कोविड का आंकड़ा।
जासं, हाथरस : कोरोना के मामले में हाथरस की स्थिति मंडल के चारों जनपदों में सबसे बेहतर है। कासगंज में भले ही एक्टिव केस कम हो गए हैं, लेकिन वहां अब तक मौतों का आंकड़ा अधिक रहा है। मौतों के आंकड़ों में अलीगढ़ पहले नंबर पर और एटा दूसरे नंबर पर है।
मंडल की स्थिति : कासगंज में एक्टिव केस 27 रह गए हैं जबकि हाथरस में 46 हैं। कासगंज में कोरोना से 53 मौतें हो चुकी हैं जबकि हाथरस जिले में 33 मौतें हुई हैं। अलीगढ़ में एक्टिव केस 253 और एटा जिले में 126 हैं। अलीगढ़ में मौतें 104 हुई हैं, जबकि एटा में मौतों का आंकड़ा 93 है। डिस्चार्ज मरीजों में हाथरस, एटा के बाद दूसरे नंबर पर है।
होम हाइसोलेशन में अव्वल : होम आइसोलेशन के मामले हाथरस में सबसे कम हैं। यहां पर 1426 केस हैं जबकि कासगंज में 2151, एटा में 8326 व अलीगढ़ में सबसे अधिक 10,112 केस सामने आए हैं। इनसेट--
पड़ोसी जिले आगरा
व मथुरा की स्थिति
पड़ोसी जिले आगरा में 25657 केस में 257 एक्टिव, 4855 डिस्चार्ज, 425 मौतें और होम आइसोलेशन ओवर की स्थिति 20119 रही। मथुरा में 20152 केस में 281 एक्टिव, 4660 डिस्चार्ज, 320 मौतें और होम आइसोलेशन ओवर की स्थिति 14861 रही है। बोलते हैं आंकड़े
जिला, केस, एक्टिव, डिस्चाज़्र्ड, मृत्यु, होम हाइसोलेशन
अलीगढ़, 21171, 253, 10672, 104, 10112
एटा, 9925, 126, 1354, 93, 8326
कासगंज, 4194, 27, 1923, 53, 2151
हाथरस, 2844, 46,1336, 33,1426
नोट:- (आंकड़े चार जून को जारी रिपोर्ट के हैं) 15 लोगों का टीकाकरण कराया
संसू, सिकंदराराऊ : अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष रितिक गुप्ता ने 15 लोगों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर सभी को कोरोना का टीका लगवाया। सीएचसी प्रभारी डॉ.रजनेश यादव ने उन्हें टीकाकरण के प्रपत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि नगर व गली मोहल्ले के लोगों को जागरूक कर टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें, जिससे कि सभी लोग टीकाकरण कराएं। शत प्रतिशत टीकाकरण होने पर ही कोरोना को समाप्त किया जा सकता है।