जेसीआइ रेनबो ने चलाया बाय-बाय पॉलीथिन मुहिम
जासं हाथरस जेसीआइ रेनबो ने अप्रैल के पहले सप्ताह में बाय-बाय पॉलीथिन अभियान चलाया। इसके अंत
जासं, हाथरस : जेसीआइ रेनबो ने अप्रैल के पहले सप्ताह में बाय-बाय पॉलीथिन अभियान चलाया। इसके अंतर्गत लोगों को पॉलीथिन के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें पेपर बैग का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई। लोगों को बाजार से सामान लाने के लिए बैग भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में अध्यक्ष कोमल माहेश्वरी, दीप्ति अग्रवाल, ममता वाष्र्णेय, रुचि खंडेलवाल, रिचा बंसल, प्रियंका मित्तल सपना अग्रवाल आदि शामिल हुईं। धर्मेद्र बने करणी सेना के जिलाध्यक्ष
फोटो- 21
जासं, हाथरस : श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह ने पुरदिलनगर निवासी धर्मेंद्र चौहान को हाथरस का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस मौके पर पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष युवा लोकेश जादौन, जिलाध्यक्ष अलीगढ़ तरुण प्रताप सिंह, विजय तोमर, भानु जादौन, पिटू तोमर, छोटू ठाकुर, दीपक तोमर, आशीष पुंढीर, मोनू ठाकुर आद थे।