राजस्थानी नृत्य ने बिखेरा जलवा
मेला पंडाल में हुआ महारास एवं ब्रज सांस्कृतिक संगीत कार्यक्रम ब्लर्ब- मंडलायुक्त अलीगढ़ अजयदीप ने फीता काटकर व दीप जलाकर किया शुभारंभ
संवाद सहयोगी, हाथरस : दाऊजी मेला पंडाल में शनिवार की रात महारास एवं बज सांस्कृतिक संगीत ने अनुपम छटा बिखेरी। मयूर नृत्य और राधा-कृष्ण के स्वरूपों की महारास की झांकी ने मंत्रमुग्ध कर दिया। तड़के तीन बजे तक लोग नृत्य की विभिन्न विधाओं का लुत्फ उठाते रहे।
मंडलायुक्त अलीगढ़ अजयदीप ¨सह ने मेले में आने पर सबसे पहले दाऊजी महाराज के दर्शन किए। इसके बाद पंडाल में आयोजित महारास कार्यक्रम का उद्घाटन किया। दीप प्रज्वलन के समय सांसद राजेश दिवाकर, जिलाधिकारी डॉ. रमाशंकर मौर्य, एसपी जयप्रकाश, एडीएम रेखा एस चौहान, एएसपी सिद्धार्थ वर्मा आदि मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक शशिकांत गौतम ने माला पहनाकर व प्रतीक चिह्न देकर अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। यश भारती से सम्मानित अंतराष्ट्रीय शास्त्रीय नृत्यांगना गीतांजलि शर्मा ने मयूर नृत्य की मनोरम प्रस्तुति दी। कलाकार डागोर ने कृष्ण जन्म लीला का मंचन किया। पशु-पक्षियों की आवाज निकालकर खूब तालियां बटोरीं। डांडिया महारास में गोपियों के साथ श्रीकृष्ण के स्वरूप ने नृत्य से मंत्रमुग्ध किया। हाथ पर दीपक रखकर नृत्य की प्रस्तुति दी। राजस्थान के मंजीरा नृत्य और कालबेलिया की प्रस्तुति को लोगों ने खूब सराहा। 108 दीपक सिर पर रखकर चरकुला नृत्य भी पेश किया गया। फूल और लट्ठमार होली की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन सचिन उपाध्याय ने किया। एंकरिग टीवी कलाकार श्रुति शर्मा ने की। इस मौके पर उप्र मिनिस्ट्रियल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, महामंत्री श्रीनाथधर दुबे एवं उनकी पत्नी का भी सम्मान किया गया।
यह रहे उपस्थित : नगर पालिका परिषद हाथरस के चेयरमैन आशीष शर्मा, दंगल संयोजक डॉ. अविन शर्मा, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, ब्लाक प्रमुख अमर ¨सह पांडेय, श्वेता दिवाकर, एसडीएम सदर अरुण कुमार, सासनी नीतिश कुमार ¨सह सिकंदराराऊ अंजुम बी, एसडीएम सादाबाद ज्योत्सना बंधु, प्रभारी अधिकारी कलक्ट्रेट पंकज वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव, एडीओ पंचायत केके गौतम के अलावा कलक्ट्रेट कर्मचारी कुलदीप शर्मा, अनिल सक्सेना, राकेश गौतम, राजकुमार व्यास, सुरेंद्र शर्मा, रवि शर्मा, सुनील गौतम, शीतल, विवेक, सुधीर शर्मा आदि मौजूद रहे।