Move to Jagran APP

महिला थाने के सामने भिड़े ससुराल व मायके वाले

शादी के तीन साल बाद ही बिखरने की कगार पर रिश्ता, दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Feb 2019 07:51 AM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 07:51 AM (IST)
महिला थाने के सामने भिड़े  ससुराल व मायके वाले
महिला थाने के सामने भिड़े ससुराल व मायके वाले

जागरण संवाददाता, हाथरस : महिला थाने के सामने मायके व ससुराल पक्ष के लोगों में जमकर कहासुनी हुई। हंगामा हुआ। पुलिस ने हस्तक्षेप कर शांत कराया। महिला ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की शिकायत की थी, जिस पर पुलिस ने दूसरे पक्ष को सुनवाई के लिए बुलाया था।

loksabha election banner

हाथरस जंक्शन के गांव खानपुर की रहने वाली पूनम की शादी दिसंबर 2015 में लालाराम निवासी सुबकरा, आलमपुर, थाना जवां (अलीगढ़) से हुई थी। पूनम का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराली उन्हें अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान कर रहे हैं। शादी के बाद दो बच्चे हुए, इसके बाद भी ससुरालियों की डिमांड बंद नहीं हुई। उत्पीड़न बढ़ता रहा। आरोप है कि 26 जनवरी को ससुराली मां की बीमारी का बहाना बनाकर उसे मायके लाए थे। गांव के बाहर पहुंचते ही गाड़ी से उतार दिया तथा दहेज में 50 हजार रुपये व एक भैंस लेकर आने पर ही घर लौटने की बात कही। तब से महिला अपने मायके में रह रही है। पीड़िता ने 29 जनवरी को महिला थाने में शिकायत की थी। इसके बाद गुरुवार को लड़का पक्ष को बुलाया गया था। पुलिस ने पूछताछ की, जिस पर लड़के वालों ने उल्टा महिला पर गलत व्यवहार का आरोप लगाया। इसके चलते कहासुनी हो गई। दोनों पक्ष के लोग बाहर खड़े थे। इनमें भी कहासुनी होने लगी। शोर-शराबा होने पर पुलिस बाहर आई तथा दोनों पक्षों को फटकारा और शांत कराया। पारिवारिक मामला होने के कारण पुलिस दोनों पक्षों की समस्या का बातचीत से हल निकालने का प्रयास कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.