Move to Jagran APP

¨हजामं कार्यकर्ताओं ने फूंका जिन्ना का पुतला

जागरण संवाददाता, हाथरस : अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में मोहम्मद अली जिन्ना का फोटो लग

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 May 2018 12:36 AM (IST)Updated: Fri, 04 May 2018 12:36 AM (IST)
¨हजामं कार्यकर्ताओं ने  फूंका जिन्ना का पुतला
¨हजामं कार्यकर्ताओं ने फूंका जिन्ना का पुतला

जागरण संवाददाता, हाथरस : अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में मोहम्मद अली जिन्ना का फोटो लगाए जाने व जिन्ना समर्थकों द्वारा ¨हजामं कार्यकर्ताओं व पुलिस प्रशासन पर किए गए पथराव के विरोध में गुरुवार को ¨हजामं कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही जिन्ना व एएमयू कुलपति के विरोध में नारेबाजी करते हुए सासनी गेट चौराहे पर जिन्ना का पुतला भी फूंका।

loksabha election banner

गुरुवार को प्रदर्शन के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए ¨हजामं के प्रदेश मंत्री अभिषेक रंजन आर्य ने कहा कि भारत के बंटवारे के बाद पाकिस्तान में बचे लाखों हिन्दुओं को जिन्ना के इशारे पर मारा व लूटा गया था। महिलाओं के साथ भी दुराचार किया गया। ऐसे अत्याचारी जिन्ना की तस्वीर एएमयू में लगाया जाना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन्ना हमेशा भारत विरोधी रहा है। ¨हजामं के जिलाध्यक्ष मनोज उपाध्याय ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने एएमयू के लिए भूमि दान में दी थी, इसलिए एएमयू का नाम बदलकर राजा महेंद्र प्रताप विश्व विद्यालय की जानी चाहिए। ¨हजामं उपाध्यक्ष नरेंद्र प्रेमी ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप की प्रतिमा और तस्वीर एएमयू में लगनी चाहिए, जिन्ना की नहीं। युवा वाहिनी के नगराध्यक्ष विजय पंडित ने कहा कि ¨हजामं के कार्यकर्ताओं ने अमुवि में अंदर घुसकर जिन्ना का पुतला फूंक कर राष्ट्रभक्तों की ताकत का एहसास कराया है। ¨हजामं कार्यकर्ता जिन्ना समर्थकों को सबक सिखाने से पीछे नहीं हटेंगे। सासनी के ¨हजामं अध्यक्ष रमन बिहारी ने कहा कि जिन्ना का समर्थन करना देशद्रोह की श्रेणी में आता है। ऐसे लोगों के खिलाफ देश द्रोह का अभियोग कायम करना चाहिए। इस मौके पर विभाग संयोजक संजय सिन्हा, संदीप शर्मा, अवधेश श्रोती, गगन सेंगर, विनोद दिवाकर, मोनू गोस्वामी, सुरेश कश्यप, र¨वद्र रावत, अनंत सोलंकी, भुवनेश पंडित, संजू कुशवाहा, हरीश बाबू, महेश वर्मा, अखिलेश गौतम, विकास बघेल, शोभित उपाध्याय, राम प्रकाश, विशेष अस्थाना, पदमचंद्र, अमित कुमार, दशरथ ¨सह, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.