एससी-एसटी एक्ट के विरोध में पदयात्रा
हाथरस : सिकंदराराऊ में आगामी 16 सितम्बर से शेर सिंह राणा द्वारा एससी-एसटी एक्ट के विरोध
हाथरस : सिकंदराराऊ में आगामी 16 सितम्बर से शेर सिंह राणा द्वारा एससी-एसटी एक्ट के विरोध में सहारनपुर से राष्ट्रवादी समान अधिकार पदयात्रा शुरू की जायेगी। जिससे बौखलाकर भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने शेर सिंह राणा को पदयात्रा न निकालने की धमकी दी है। ऐसी स्थिति में प्रदेश सरकार ने भीम आर्मी के संस्थापक चन्द्रशेखर उर्फ रावण की रिहाई करके देश में जातीय हिंसा की मानसिकता उजागर कर दी है।
सवर्ण पिछड़ा एकता मंच के संस्थापक एवं किसान नेता निशांत चौहान, कवि अतुल चौहान एवं पूर्व प्रधान मायादेवी चौहान ने एटा रोड पर कवि अतुल चौहान के आवास पर पत्रकारवार्ता में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में देवकीनन्दन ठाकुर महाराज जैसे कथावाचक को शातिपूर्ण विरोध प्रदर्शन एवं पत्रकारवार्ता करने पर गिरफ्तार किया जा रहा है और चन्द्रशेखर रावण जैसे समाज विरोधी तत्व को रिहाई का पुरस्कार मिल रहा है। भीम आर्मी अराजकता फैलाने वाला संगठन है। इस पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाये। भाजपा सरकार वोटों के लालच में ¨हसक संगठनों को बढ़ावा दे रही है। शेर सिंह राणा की पदयात्रा में सरकार या आर्मी द्वारा कोई भी व्यवधान डाला गया तो 2019 के चुनाव में मुंहतोड़ जबाब दिया जायेगा।
वार्ता में प्रमोद शर्मा, नीरज चौहान, कौशल सिसौदिया, पुष्पेन्द्र पुण्ढीर आदि थे।