विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाथरस में आठ कमरों का बनेगा आधुनिक गेस्ट हाउस, PWD ने भेजा शासन को प्रस्ताव

By Yogesh Kumar Sharma Edited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 02 Nov 2026 07:34 PM (IST)

हाथरस में वीआईपी मेहमानों के लिए गेस्ट हाउस की कमी को दूर करने के लिए पीडब्ल्यूडी अलीगढ़ रोड पर साढ़े ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

जागरण संवाददाता, हाथरस। हाथरस में लंबे समय से वीआइपी लोगों के लिए गेस्ट हाउस का अभाव खल रहा है। पीडब्लूडी के पास एक गेस्ट हाउस है जिसमें सिर्फ दो कमरे हैं, जो नाकाफी हैं। दो कमरे बिजली विभाग के गेट हाउस में बने हैं। ऐसे में प्रशासन को वीआइपी लोगों को ठहराने के लिए हाेटलों का सहारा लेना पड़ता है।

मगर अब इस समस्या का समाधान जल्द होने वाला है क्योंकि अलीगढ़ रोड पर दो मंजिला गेस्ट हाउस का निर्माण होने वाला है। इसकी लागत साढ़े तीन करोड़ रुपये होगी। लोक निर्माण विभाग ने इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। जल्द ही शासन से मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

नया गेस्ट हाउस पीडब्ल्यूडी परिसर अलीगढ़ रोड पर बनाया जाएगा। यह दो मंजिला होगा और इसमें आठ कमरे होंगे। हर कमरे में एसी, अटैच बाथरूम और आधुनिक सुविधाएं होंगी। पीडब्लूडी एक्सइन संजीव वर्मा के अनुसार, हाथरस में मंत्री, हाईकोर्ट के जज और बड़े अधिकारी अक्सर आते रहते हैं। उनके ठहरने के लिए उचित व्यवस्था नहीं है। मौजूदा पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस काफी पुराना हो चुका है। उसमें सिर्फ दो कमरे हैं।

कई बार वीआईपी विजिट के दौरान एक साथ चार से पांच अधिकारियों को रुकना पड़ता है, तब होटल बुक करने पड़ते हैं। इससे सुरक्षा की दृष्टि से भी दिक्कत आती है। इसके अलावा डाइनिंग हाल और किचन भी होगा। परिसर में पार्किंग की भी व्यवस्था होगी।

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ने बताया कि साढ़े तीन करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। कोशिश है कि अगले छह महीने में निर्माण पूरा कर लिया जाए। इससे जिले में वीआईपी लोगों के ठहरने की समस्या खत्म हो जाएगी।

हाथरस में मंत्री, हाईकोर्ट के जज और बड़े अधिकारी अक्सर आते रहते हैं। उनके ठहरने के लिए उचित व्यवस्था नहीं है। मौजूदा पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस काफी पुराना हो चुका है।

-

संजीव वर्मा, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।