विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाथरस में टला बड़ा रेल हादसा: पटरियों के टुकड़े से टकराने से बची हाथरस-किला मेमू, लोको पायलट ने दिखाई सूझबूझ

Published: Sun, 20 Sep 2026 11:32 AM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2026 11:52 AM (IST)

हाथरस किला जा रही 64582 एचएडी पैसेंजर ट्रेन एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई, जब लोको ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. हाथरस किला जा रही ट्रेन हादसे का शिकार होने से बची।

  2. लोको पायलट ने ट्रैक पर पटरियों के टुकड़े देखकर ट्रेन रोकी।

  3. मरम्मत कार्य में लापरवाही के कारण ट्रैक पर छूटे थे टुकड़े।

जागरण संवाददाता, हाथरस। दिल्ली से हाथरस किला जा रही 64582 एचएडी पैसेंजर ट्रेन शनिवार को रेलवे ट्रैक पर पटरियों के टुकड़े पड़े होने के कारण हादसे का शिकार होने से बच गई। लोको पायलट की नजर समय रहते ट्रैक पर पड़े सामान पर पड़ गई। उन्होंने ट्रेन की गति धीमी कर उसे किलोमीटर संख्या 1298/15 के पास रोक दिया। जांच में मरम्मत कार्य के दौरान रेल लाइन पर पटरियों के टुकड़े छूटे होने की बात सामने आई है।

उत्तर मध्य रेलवे के हाथरस जंक्शन से हाथरस किला स्टेशन की ओर जा रही ट्रेन के लोको पायलट ने ट्रैक पर कुछ सामान पड़ा देखा। ट्रेन रोकने के बाद नीचे उतरकर जांच की तो रेलवे लाइन पर तीन-चार पटरियों के टुकड़े पड़े मिले।

ट्रैक पर पड़े टुकड़ों को हटाया

सूचना मिलते ही रेल प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ट्रैक से टुकड़ों को हटाया। इसके चलते ट्रेन करीब 45 मिनट तक खड़ी रही। करीब ढाई बजे के बाद ही ट्रेन किला स्टेशन की ओर रवाना हुई। इस दौराना यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही रेल प्रशासन ने इसकी जांच शुरू करा दी।

प्रारंभिक जाच में सामने आई लापरवाही की बात

प्रारंभिक जांच में मरम्मत कार्य के दौरान रेल कर्मियों की लापरवाही से पटरियों के टुकड़े ट्रैक पर छूटने की बात सामने आई है। खास बात यह है कि एक सप्ताह के भीतर रेलवे ट्रैक पर पटरियों के टुकड़े मिलने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले हाथरस जंक्शन यार्ड में भी एक एक्सप्रेस ट्रेन हादसे का शिकार होने से बची थी। इस घटना में प्रथम दृष्टतया रेल पथ विभाग को दोषी माना जा रहा है। इसका ज्वाइंट नोट्स तैयार कराया गया है। जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।

यह भी पढ़ें- सपा-लोकदल मिलकर लड़ेंगे यूपी विधानसभा चुनाव 2027, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया 35 सीटों पर दावा

यह भी पढ़ें- मथुरा-वृंदावन प्राधिकरण की बड़ी सौगात: 117 हेक्टेयर में बनेगी छाता टाउनशिप, 93 नए गांव होंगे शामिल

जनसंपर्क अधिकारी एनसीआर अमित सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।