विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाथरस में मकान में आग लगने से पति-पत्नी जिंदा जले, सोते समय हादसा; शादी समारोह में गया था परिवार

By Abhishek TayalEdited By: Sakshi Gupta
Published: Thu, 05 Nov 2026 08:52 AM (IST)

हाथरस के सादाबाद में बुधवार देर रात एक मकान में आग लगने से एक वृद्ध दंपती की जलकर मृत्यु हो गई।

आग में जलकर वृद्ध दंपती की मौत।

आग में जलकर वृद्ध दंपती की मौत।

HighLights

  1. सादाबाद के मोहल्ला कहारान में मकान में लगी आग।

  2. आग में फंसकर वृद्ध दंपती की दुखद मृत्यु हुई।

  3. पुलिस, दमकल और एसडीआरएफ ने आग पर काबू पाया।

जागरण, संवाददाता, हाथरस। सादाबाद क्षेत्र के मोहल्ला कहारान में बुधवार देर रात एक मकान में आग लगने से वृद्ध दंपती की जलकर मृत्यु हो गई। हादसा रात करीब दो बजे हुआ।

आग इतनी तेजी से फैली कि घर में सो रहे दंपती को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस, दमकल और एसडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मोहल्ला कहारान निवासी 70 वर्षीय शहजाद पुत्र मुन्ना कपड़ों की सिलाई का काम करते थे। वह अपनी 65 वर्षीय पत्नी सलमा बेगम के साथ मकान में रहते थे।

बुधवार रात भोजन करने के बाद दोनों सोने चले गए। उनका छोटा बेटा भी उनके साथ रहता है, लेकिन वह परिवार के साथ ससुराल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गया था। अन्य बच्चे अलग रहते हैं।

वृद्ध दंपती जिंदा जले

रात करीब दो बजे अज्ञात कारणों से मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। अंदर सो रहे दंपती आग और धुएं के बीच फंस गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची।

WhatsApp Image 2026-11-05 at 8.42.27 AM (1)

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ को भी बुलाया गया। संयुक्त प्रयासों से आग बुझाई गई और बचाव कार्य चलाया गया, लेकिन तब तक दोनों की मृत्यु हो चुकी थी।

WhatsApp Image 2026-11-05 at 8.42.26 AM (1)

एसडीआरएफ अधिकारी रजत कुमार ने बताया कि उनकी टीम वृंदावन में ड्यूटी पर थी। सादाबाद में मकान में आग लगने की सूचना मिलते ही जवानों के साथ मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कराया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- लक्ष्मी नगर के मंगल बाजार रोड स्थित ऑफिस में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।