विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शंटिंग करते समय हाथरस किला पर बेपटरी हुई ट्रेन, दुर्घटना टली; रेलवे ट्रैक हुआ प्रभावित

By Akash Raj Singh Edited By: Prateek Gupta
Published: Wed, 18 Nov 2026 10:00 PM (IST)

हाथरस किला स्टेशन पर शंटिंग के दौरान एक मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतर गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल ...और पढ़ें

हाथरस में ट्रैक से उतरी मालगाड़ी को देखते लोग।

हाथरस में ट्रैक से उतरी मालगाड़ी को देखते लोग।

जागरण संवाददाता, हाथरस। किला स्टेशन पर शंटिंग करते समय मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। इससे ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बच गई। इसकी खबर लगते ही टूंडला से तकनीकी कर्मचारी सहित अधिकारी सड़क मार्ग से किला स्टेशन पहुंचे। उन्होंने लिफ्ट मशीन से उतरे हुए डिब्बे को पटरी पर खड़ा किया। इसके बाद अधिकारी जांच में शाम तक लगे रहे।

उत्तर मध्य रेलवे के हाथरस जंक्शन स्टेशन पर पंजाब से गेहूं लेकर मालगाड़ी पहुंची थी। बुधवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे ट्रेन शंटिंग कर रही थीं। इसी दौरान एक डिब्बे के दो व्हील बेटरी हो गए। इससे अचानक ट्रेन जाम हो गई। आगे पीछे होना ही बंद हो गया। तेज धमाका होने से वहां काम कर रहे मजदूर इधर उधर भागने लगे।

तुरंत मौके पर गार्ड व लोको पायलट पहुंच गए। इसी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। इससे रेल प्रशासन में अफरा तफरी मच गई। अलीगढ़, टूंडला से पीडब्लूआइ, हाथरस जंक्शन से स्टेशन अधीक्षक, सीनियर डीईएन सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए।

लिफ्ट मशीन से बटरी पर खड़ी किए डिब्बे

ट्रेन के का डिब्बा बेटरी होने की खबर पता चलते ही टूंडला से बस द्वारा तकनीकी कर्मचारी व अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लिफ्ट मशीन से जिस डिब्बे के व्हीन उतरे थे, उन्हें पटरी पर खड़ा कर दिया। इसमें करीब एक से दो दो घंटे का समय लगा। 42 डिब्बों वाली यह ट्रेन पंजाब से गेहूं लेकर आई थी। इंजन से 13वां डिब्बा बेटरी हुआ था। इसके बाद देर शाम तक अधिकारी जांच में लगे रहे।

मालगाड़ी के हाथरस किला स्टेशन पर शंटिंग करते समय एक डिब्बा बेपटरी हो गया है। यह मामला संज्ञान में है। कर्मचारी व अधिकारियों ने पहुंचकर डिब्बे को पटरी चढ़ाकर सबकुछ ठीक कर दिया है। जो भी दोषी होगा, इसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अमित मालवीय, पीआरओ मुख्यालय प्रयागराज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।