विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करवाचौथ की रात छत पर चढ़ कई राउंड फायरिंग, हाथरस में वीडियो वायरल; जांच शुरू

By Sachin Singh Edited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 30 Oct 2026 08:04 PM (IST)

हाथरस में करवाचौथ की रात एक युवक ने अपने घर की छत से कई राउंड फायरिंग की, जिसका वीडियो वायरल ...और पढ़ें

हाथरस में छत पर चढ़कर फायरिंग करता युवक लाल घेरे में।

हाथरस में छत पर चढ़कर फायरिंग करता युवक लाल घेरे में।

HighLights

  1. फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।

  2. पुलिस ने घटना का संज्ञान लेकर जांच शुरू की।

संवाद सूत्र, हाथरस। करवाचौथ के पर्व पर गुरुवार देर रात शहर में फायरिंग का मामला सामने आया है। आगरा रोड स्थित नाई का नगला इलाके में एक युवक ने अपने मकान की छत से कई राउंड फायरिंग की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

आगरा रोड के नाई का नगला इलाके में गुरुवार रात एक युवक ने अपनी छत पर चढ़कर कई राउंड हवाई फायरिंग की। बताया जा रहा है कि युवक ने लाइसेंसी या अवैध हथियार से फायरिंग की। फायरिंग की आवाज सुनकर मोहल्ले में दहशत फैल गई। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सामने आया है।

स्थानीय लोगों में चर्चा है कि फायरिंग करने वाला युवक बिल्डिंग मैटेरियल के कारोबार से जुड़ा हुआ है और उसने करवा चौथ की खुशी या रसूख दिखाने के लिए फायरिंग की है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फायरिंग करने वाले युवक की पहचान, इस्तेमाल किए गए हथियार और फायरिंग के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपित की पहचान करने में जुटी है। इस संबंध में सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि फायरिंग का वीडियो संज्ञान में आया है। वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
--

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।