विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाथरस में हिंसा: गोलीबारी केस में 24 लोगों पर FIR, तीन गिरफ्तारी; तनावग्रस्त इलाके में पुलिस तैनात

Published: Fri, 27 Nov 2026 05:15 PM (IST)

हाथरस के जिमीसपुर गांव में फायरिंग और मारपीट के मामले में पुलिस ने 24 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।  

शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने हेतु  पैदल गश्त करती पुलिस- हाथरस पुलिस के X हैंडल से ली गई तस्वीर।

शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने हेतु पैदल गश्त करती पुलिस- हाथरस पुलिस के X हैंडल से ली गई तस्वीर।

HighLights

  1. जिमीसपुर गांव में फायरिंग और मारपीट का मामला।

  2. पुलिस ने 24 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया।

  3. तीन आरोपी गिरफ्तार, गांव में पुलिस बल तैनात।

संवाद सूत्र, सिकंदराराऊ(हाथरस)। गांव जिमीसपुर में गुरुवार को हुए विवाद के दौरान फायरिंग और मारपीट के मामले में पुलिस ने 24 लोगों को नामजद करते हुए अभियोग पंजीकृत किया है। मौके से कमलेश, विवेक और अभिषेक को गिरफ्तार किया गया है।

उप निरीक्षक लखमी सिंह की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कराया गया है। बताया कि 26 नवंबर को दोनों पक्षों के लोग एकजुट होकर मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि उनके हाथों में लाठी-डंडे, फावड़े, कुल्हाड़ी और अवैध असलहे थे।

कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई और जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की गई। इस दौरान कई महिला-पुरुष घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भिजवाया।

मौके से रक्तरंजित कुल्हाड़ी, फावड़ा, डंडे और ईंट-रोड़े बरामद किए गए। गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था और लोग घरों में बंद हो गए थे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर पैदल गश्त और फ्लैग मार्च किया गया।

नामजद लोगों में कमलेश, मानसिंह, विवेक, आशीष, सचिन, जीतू, अनिल, दिनेश, सोनू, अवनीश, मोहित, कालू, मोनू, लक्ष्मी, रमेश, अमन, विशेष, रमन, अभिषेक, योगेश, बबीना, अजय देवी, मोहिनी और रोशनी शामिल हैं। पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।