विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाथरस में दीपावली पर विराट कुश्ती दंगल, पहलवानों ने दिखाया दमखम

By Mohan Agrwal Edited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 09 Nov 2026 07:29 PM (IST)

हाथरस के कजरौठी गांव में दीपावली पर भव्य कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ, जिसमें दूर-दराज से आए पहलवानों ने दमखम ...और पढ़ें

हाथरस के कजरौठी में कुश्ती विजेताओं का पुरस्कृत करते अतिथि।

हाथरस के कजरौठी में कुश्ती विजेताओं का पुरस्कृत करते अतिथि।

HighLights

  1. दीपावली पर कजरौठी गांव में भव्य कुश्ती दंगल आयोजित हुआ।

  2. नामी-गिरामी पहलवानों ने अपनी मल्ल विद्या का प्रदर्शन किया।

संवाद सूत्र, सादाबाद (हाथरस)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत कजरौठी में दीपावली के पावन पर्व पर भव्य कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में दूरदराज से आए नामी-गिरामी पहलवानों ने अपनी मल्ल विद्या और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमियों की भीड़ उमड़ी। पहलवानों के दांव-पेच देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे।

कई लोगों ने कमेटी की ओर से निर्धारित इनाम के अलावा भी पहलवानों का उत्साह बढ़ाने के लिए अतिरिक्त इनाम की घोषणा की।दंगल का शुभारंभ सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी, युवा रालोद नेता प्रवीण पोनियां और बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कराया। पहली कुश्ती 31 हजार रुपये की हुई, जिसमें खजूरिया के भूपेंद्र पहलवान ने आगरा के सोनू पहलवान को हराकर जीत दर्ज की।

दूसरी कुश्ती 41 हजार रुपये की कुंडौल के श्यामवीर पहलवान और मथुरा के शिवा पहलवान के बीच हुई, जो काफी जोर आजमाइश के बाद बराबरी पर छूटी।

तीसरी कुश्ती 51 हजार रुपये की विचपुरी के विश्वजीत पहलवान और हाथरस के हर्ष पहलवान के बीच हुई। दोनों पहलवानों ने पूरा दमखम दिखाया, लेकिन मुकाबला बराबरी पर रहा।दंगल की सबसे बड़ी और आखिरी कुश्ती एक लाख रुपये की हुई। इसमें सादाबाद के भारत केसरी हरिकेश पहलवान और पलवल (हरियाणा) के भारत केसरी युधिष्ठिर पहलवान आमने-सामने आए।

दोनों पहलवानों के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला। एक-दूसरे को पछाड़ने के लिए दोनों ने जमकर दांव-पेच आजमाए। मुकाबले के दौरान दर्शकों ने जयकारों से दंगल स्थल को गुंजायमान कर दिया। काफी देर तक चले संघर्ष के बाद यह कुश्ती भी बराबरी पर छूट गई।

दंगल के आयोजक हरि पहलवान, भूरा पहलवान और दंता जाट ने पहलवानों एवं दर्शकों के लिए पेयजल, पार्किंग सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कीं। दंगल शाम तक चला और दीपावली के अवसर पर गांव में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

इस मौके पर महाराज सिंह प्रधान, युवा नेता दीपू चौधरी, महीपाल सिंह, साहूकार सिंह, योगेश पहलवान, सचिन पहलवान, महावीर सिंह, अमर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।