दाऊजी मेला: डेढ़ करोड़ की मांग पर मिले 60 लाख, अब 22 दिन चलेगा हाथरस का प्रसिद्ध मेला
हाथरस के दाऊजी मेला के लिए प्रशासन ने 1.50 करोड़ रुपये मांगे थे, लेकिन शासन ने केवल 60 लाख रुपये का बजट मंजूर किया है।

श्री दाऊजी महाराज का मंदिर। जागरण
HighLights
दाऊजी मेला के लिए मांगे 1.50 करोड़, मिले सिर्फ 60 लाख।
मेले की अवधि 15 दिन से बढ़ाकर अब 22 दिन हुई।
बजट से मंच और फर्श पक्का करने का काम होगा।
जागरण संवाददाता, हाथरस। आखिर, प्रशासन से मान ही लिया कि श्री दाऊजी मेला महज 15 दिन में पूरा नहीं हो सकता। यही कारण है कि अब मेला 15 दिन नहीं अब पूरे 22 दिन लगेगा।
वैसे तो श्री दाऊजी मेला 15 सितंबर से शुरू हो जाता है मगर विधिवत उद्घाटन दो दिन 17 सितंबर को होगा। उद्घाटन के लिए मुख्य अतिथि का नाम अभी फाइनल नहीं किया गया है।
प्रशासन ने मेले को 20 दिन कराने के बजाय 15 दिन में खत्म करने का निर्णय लिया मगर अब संशोधन करते हुए मेला 22 दिन कराने का निर्णय लिया गया है।
मेले की तहबाजारी का ठेका करीब एक करोड़ में उठा दिया गया है। मगर इसके अलावा राजकीय मेला होने के कारण प्रशासन की ओर से शासन से डेढ़ करोड़ रुपये मेले के लिए मांगे गए थे मगर शासन ने सिर्फ पांच प्रतिशत की वृद्धि करके 60 लाख रुपये का बजट ही मंजूर किया है।
उक्त धन राशि से मंच के पंडाल बड़ा करने के अलावा मेले में कच्चे फर्श को इंटर लाकिंग से पक्का करने का काम ही हो सकेगा। ये काम लोक निर्माण विभाग को दिया गया है।
बता दें कि विगत दो वर्ष से श्री दाऊजी मेला राजकीय घोषित किया है तभी से शासन हर साल बजट भेज रहा है। पिछले साल 55 लाख रुपये का बजट भेजा गया था।
एडीएम प्रशांत तिवारी के अनुसार मेले को अब 15 सितंबर से छह सितंबर लगवाने का निर्णय लिया गया है। कुछ बड़े कार्यक्रम कराने पर भी चर्चा हुई है। इस बार परंपरागत पहले ही तरह से होंगे।
मगर सरकारी कार्यक्रमों में कटौती होगी। मेले को शुरू होने अब सिर्फ 16 दिन बचे हैं मगर अभी भी वहां सन्नाटा पसरा दिखा। ठेकेदार की ओर से कोई चहलकदमी नजर नहीं आई।
यह भी पढ़ें- श्री दाऊजी मेले का ठेका एक करोड़ से शुरू, हाथरस में तैयारियां तेज; डीएम लगाएंगे आखिरी मुहर
