हाथरस में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को लेकर बढ़ा तनाव, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हटवाई मूर्ति
हाथरस के मुरसान के डेंगरा गांव में ग्राम सभा की जमीन पर बिना अनुमति डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने से तनाव फैल गया।

एआई जनरेटेड तस्वीर।
HighLights
ग्राम सभा की जमीन पर बिना अनुमति रखी प्रतिमा।
हाथरस के डेंगरा गांव में तनाव का माहौल।
पुलिस ने प्रतिमा हटाई, मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू।
संवाद सूत्र, हाथरस। मुरसान के गांव डेंगरा में ग्राम सभा की जमीन पर बिना अनुमति डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा रखे जाने से गांव में तनाव फैल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मूर्ति हटवाई।
बीट आरक्षी कांस्टेबल इंद्रजीत ने तहरीर दी कि 24 अक्टूबर को वह गांव डेंगरा गए थे। वहां बंटू और रिंकू व पांच अज्ञात ग्रामीणों ने रात में ग्राम सभा की जमीन पर अंबेडकर जी की प्रतिमा रख दी थी। इससे गांव में तनाव हो गया।
ग्रामीणों ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस के सहयोग से ग्रामीणों ने मूर्ति हटवा दी। आरोप है कि बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के प्रतिमा रखी गई थी। बीट आरक्षी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
