विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्टार्टर छूते ही बुझ गया घर का इकलौता चिराग, छह साल के किट्टू की मौत से गांव में पसरा मातम

Published: Mon, 07 Sep 2026 10:49 PM (GMT+05:30)

हाथरस के टीकैत गांव में बारिश के दौरान सबमर्सिबल स्टार्टर से करंट लगने से छह वर्षीय किट्टू की मौत हो ...और पढ़ें

सादाबाद के गांव टीकेत में बेटे की मृत्यु पर विलाप करते स्वजन और किट्‌टू की फाइल फोटो। जागरण

सादाबाद के गांव टीकेत में बेटे की मृत्यु पर विलाप करते स्वजन और किट्‌टू की फाइल फोटो। जागरण

HighLights

  1. छह वर्षीय किट्टू की करंट लगने से मृत्यु।

  2. बारिश में सबमर्सिबल स्टार्टर से हुआ हादसा।

  3. हाथरस के टीकैत गांव में परिवार में मातम।

जागरण संवाददाता, हाथरस। घर के आंगन में खेलता-कूदता छह वर्षीय किट्टू बारिश के बीच सबमर्सिबल का स्टार्टर चालू करने पहुंचा, लेकिन उसे क्या पता था कि यही पल उसके परिवार की खुशियां छीन लेगा।

रविवार दोपहर स्टार्टर में उतरे करंट की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हो गई। इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही किसान सुनील कुमार के घर में चीख-पुकार मच गई। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह है पूरा मामला

कोतवाली क्षेत्र के गांव टीकैत निवासी किसान सुनील कुमार का छह वर्षीय बेटा किट्टू रविवार दोपहर करीब एक बजे घर पर था। सुबह से हो रही बारिश के बीच वह किसी काम से घर में लगे सबमर्सिबल के स्टार्टर के पास पहुंचा।

बताया गया कि स्टार्टर में करंट प्रवाहित हो रहा था। जैसे ही मासूम ने उसे छुआ, वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे की जानकारी होते ही स्वजन घबरा गए।

आनन-फानन किट्टू को नजदीकी चिकित्सक के पास ले जाया गया, लेकिन जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही स्वजन बदहवास हो गए। कुछ ही देर में आसपास के ग्रामीण भी घर पहुंच गए। बच्चे की मृत्यु से परिवार में कोहराम मच गया।

इकलौते बेटे की मौत से टूटा परिवार

किट्टू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी अचानक मृत्यु ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। जिस घर में कुछ देर पहले तक बच्चे की आवाज गूंज रही थी, वहां कुछ ही देर में मातम और सन्नाटा छा गया। स्वजन की हालत देखकर ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं।

बारिश में बिजली उपकरणों से रहें सावधान

हादसे ने बारिश के दौरान खुले या नमी वाले स्थानों पर लगे बिजली उपकरणों को लेकर सतर्कता की जरूरत भी सामने ला दी है। लोगों से अपील की गई है कि बारिश के दौरान गीले हाथों से बिजली के उपकरणों और स्टार्टर को न छुएं।

उपकरण में किसी तरह की खराबी दिखाई देने पर खुद उसे ठीक करने की बजाय बिजली आपूर्ति बंद कर विशेषज्ञ से जांच कराएं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल: दरीणाी में गांव के तीन युवाओं की एक साथ उठी अर्थी, हादसे ने रुलाया; किसी का इकलौता बेटा तो किसी का भाई छिना