Move to Jagran APP

घर से रूठकर आई महिला परिजनों के हवाले की गई

जासं, हाथरस : घर से रूठकर सिकंदराराऊ से हाथरस सिटी स्टेशन पहुंची एक महिला को हाथरस सिटी जीआरपी ने उसके दो बच्चों के साथ स्टेशन के प्रतीक्षा हॉल से बरामद कर परिजनों को सौंपा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Feb 2019 01:30 AM (IST)Updated: Mon, 18 Feb 2019 01:30 AM (IST)
घर से रूठकर आई महिला  परिजनों के हवाले की गई
घर से रूठकर आई महिला परिजनों के हवाले की गई

जासं, हाथरस : घर से रूठकर सिकंदराराऊ से हाथरस सिटी स्टेशन पहुंची एक महिला को हाथरस सिटी जीआरपी ने उसके दो बच्चों के साथ स्टेशन के प्रतीक्षा हॉल से बरामद कर परिजनों को सौंपा है। वहीं एक अन्य बच्चा भी स्टेशन पर बरामद हुआ है।

loksabha election banner

सुनीता पत्नी गुड्डू निवासी बसई थाना सिकंदाराऊ जिला हाथरस अपने दो बच्चे दीपक (4) कमल (1) के साथ शनिवार देर रात प्रतीक्षा हॉल में बैठी थी। चे¨कग के दौरान थानाध्यक्ष सोनू राजौरा की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने उसके बारे में जानकारी की। पूछताछ पर उसने बताया कि पति से लड़ाई होने पर वह घर से रूठकर चली आई है। महिला हेल्पलाइन हाथरस की मदद से महिला के परिजनों से संपर्क साधा गया। रविववार को सुबह महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं एक छह वर्षीय बच्चा भी स्टेशन से जीआरपी ने बरामद किया है। पूछताछ में बच्चे ने अपना नाम यश गर्ग पुत्र विजय गर्ग निवासी हाथरस बताया है। थानाध्यक्ष सोनू राजौरा ने बताया कि बच्चा घर का पता स्पष्ट नहीं बता पा रहा है। बच्चे के परिवारीजनों का सुराग लगाया जा रहा है। जानकारी होते ही बच्चे को परिजनों को सौंपा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.