Move to Jagran APP

मार्गदर्शक रहा है ब्राह्मण : रामवीर

हसायन के होली मिलन समारोह में जमकर हुई फूलों की बारिश

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Apr 2019 01:28 AM (IST)Updated: Mon, 08 Apr 2019 01:28 AM (IST)
मार्गदर्शक रहा है ब्राह्मण : रामवीर
मार्गदर्शक रहा है ब्राह्मण : रामवीर

संसू, हाथरस : हसायन में सृष्टि सृजन से लेकर आज तक ब्राह्मण समाज मार्गदर्शक की भूमिका निभाता रहा है। राष्ट्र की रक्षा करना ब्राह्मण समाज के लिए प्रथम कर्तव्य है। जब जब देश पर कोई भी संकट आया है तो ब्राह्मण समाज ने आगे बढ़कर अगुवाई की है। साथ ही साथ सामाजिक बुराइयों का अंत करने के लिए भी ब्राह्मणों ने हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। ब्राह्मण समाज अपनी शक्ति को पहचाने और संगठित हो।

loksabha election banner

उक्त विचार हसायन क्षेत्र के गाव अंडोली के आइटीआइ कॉलेज में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के होली मिलन समारोह में पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने व्यक्त किए। कालेज प्रबंधक रामूप्रसाद शर्मा एवं आयोजन कमेटी के सदस्यों द्वारा सभी वृद्ध जनों का प्रतीक चिन्ह शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। कार्यक्त्रम का संचालन मास्टर जगदीश प्रसाद शर्मा ने किया एवं अध्यक्षता सुरेंद्र शर्मा उर्फ कबाड़ी बाबा ने की।

इस मौके पर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, मित्रेश चतुर्वेदी, आशीष दीक्षित ,मुरारी लाल शर्मा, देवेंद्र दीक्षित शूल, नरेंद्र कुमार शर्मा ,दिनेश शर्मा, लोकेश कुमार शर्मा दीपू उपाध्याय, चंकी भारद्वाज, उमा शकर भारद्वाज, दीपक उपाध्याय, रामेश्वर दयाल शर्मा, सोनू काका, युवा जिला अध्यक्ष ब्राह्मण महासभा अमित शर्मा , मुनेश्वर उपाध्याय , लालो शर्मा, राम शर्मा, कैलाश पचौरी ,शिव कुमार मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.