Move to Jagran APP

गोशाला की दरकार, सड़क पर घूम रहे गोवंश

शहर में नहीं है सरकारी गोशाला बाजारों के अलावा मंडियों में घूमते रहते हैं गोवंश।

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Oct 2021 05:17 AM (IST)Updated: Sat, 09 Oct 2021 05:17 AM (IST)
गोशाला की दरकार, सड़क पर घूम रहे गोवंश
गोशाला की दरकार, सड़क पर घूम रहे गोवंश

संवाद सहयोगी, हाथरस : शहर में बेसहारा गोवंश सड़कों घूमते रहते हैं। इनके बाजारों में विचरण करने से सबसे अधिक दिक्कतें राहगीर व दुकानदारों को होती है। शहर में सरकारी गोशाला की व्यवस्था नहीं होने से बेसहारा गोवंश दर-दर भटकने के लिए मजबूर हैं। लाखों रुपये का बजट खर्च होने के बाद भी इस गंभीर समस्या का समाधान नहीं निकल पा रहा है।

loksabha election banner

शहर में हर सड़क और गली में बेसहारा गोवंश घूमते मिल जाएंगे। फल-सब्जी मंडी क्षेत्र में इनकी संख्या काफी ज्यादा है। सुबह से लेकर शाम तक इनका आवागमन शहर में रहता है। गोवंश जहां मन चाहा वहीं बैठ जाते हैं। सबसे अधिक यह पशु शहर में कमला बाजार, सासनी गेट, मुरसान गेट, नयागंज चौराहा, तालाब, सादाबाद गेट, अलीगढ़ व आगरा रोड, सब्जी व गल्ला मंडी में मिलते हैं। टैग लगने के बाद भी

नहीं दूर हुई समस्या

शहर में बेसहारा पशुओं को सहारा देने के लिए उनकी टैगिग कराई गई थी। टैगिग करने के बाद कुछ दिनों तक तो इनकी संख्या कम रही। उसके बाद फिर वही हाल हैं। शहर में टैग लगे हुए गोवंश चारों ओर घूमते मिलते हैं। रात को बाजार बंद होने पर यह पशु ग्रामीण क्षेत्रों का रुख कर लेते हैं। वहां पर खेतों में खड़ी किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। सुबह फिर बाजार आ जाते हैं। 500 पशुओं के लिए

जल्द बनेगी गोशाला

शहर में सामाजिक संगठनों द्वारा संचालित दो गोशालाएं हैं। वह नाकाफी हैं। एक अस्थाई गोशाला बालापट्टी में बनाई गई थी मगर उसका बुरा हाल है। नगर पालिका प्रशासन अभी तक गोशाला का इंतजाम नहीं करा सका है। अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार बताते हैं कि शहर में जल्द 500 पशुओं की क्षमता वाली गोशाला बनाई जाएगी। इसका प्रस्ताव जिलाधिकारी के पास भेज दिया गया है।

गोशाला में चारा-पानी की कमी न होने दें : डीएम

(जागरण इंपैक्ट)

संसू, सिकंदराराऊ : अलीगढ़ रोड स्थित गांव महामई सलावत नगर स्थित गोशाला का शुक्रवार को डीएम व सीडीओ ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को दुरुस्त करने को विकास खंड अधिकारी को निर्देश दिए। दैनिक जागरण लगातार निराश्रित गोवंश और गोशालाओं की स्थिति को लेकर अभियान चला रहा है।

निराश्रित पशु हाईवे किनारे, बाजारों में घूमते रहते हैं। इससे कई बार हादसे हो जाते हैं। बड़ी संख्या में पशु रोड पर भटक रहे हैं। किसानों की चिता बढ़ी हुई है। दैनिक जागरण के अभियान के बाद शुक्रवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन व मुख्य विकास अधिकारी आरबी भास्कर ने गांव महामई सलावत नगर में स्थित गोशाला का जायजा लिया। डीएम ने खंड विकास अधिकारी नीरज कुमार गर्ग को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि गोशाला में सभी गोवंश की ढंग से देखभाल की जाए तथा उनके चारे और पानी की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। टैग लगे हुए पशु गोशाला से बाहर नहीं धूमें। इसका पक्का इंतजाम हो। भूख के कारण किसी भी गोवंश की जान नहीं जाए। जिलाधिकारी को मौके पर गोशाला में 100 गोवंश मिले। इस मौके पर उपजिलाधिकारी राजेश कुमार, तहसीलदार सुशील कुमार, खंड विकास अधिकारी नीरज कुमार गर्ग, ग्राम प्रधान सत्यप्रकाश यादव मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.