रालोद ने गेंदालाल चौधरी को ही सौंपी जिले की कमान
डॉ.मसूद ने प्रदेश के 75 जिलों के जिलाध्यक्ष किए घोषित अलीगढ़ में रामबहादुर को बनाया है जिलाध्यक्ष
जासं, हाथरस : रालोद के संगठनात्मक चुनाव हो गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद ने प्रदेश के 75 जिलों के अध्यक्ष घोषित किए हैं। पूर्व विधायक गेंदालाल चौधरी को हाथरस और रामबहादुर चौधरी को अलीगढ़ जिले की कमान दुबारा सौंपी है।
गुरुवार को लखनऊ में पार्टी के निर्वाचन अधिकारी व पूर्व विधायक सुखवीर सिंह ने जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की। 10 क्षेत्रीय अध्यक्षों में प्रदीप चौधरी को ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष पद पर रिपीट किया है। प्रदेश में 98 फीसद जिलाध्यक्ष को फिर से कमान सौंपी है।
रामबहादुर चौधरी ने कहा है रालोद मुखिया चौ. अजित सिंह व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद जयंत चौधरी के विश्वास पर खरा उतरा हूं। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने फिर से विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। जल्द ही जिले की नई कार्यकारिणी गठित होगी। प्रत्येक विधानसभा स्तर पर संगठन तैयार करेंगे। जिलाध्यक्ष की नियुक्ति पर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष अनीस खान, अधिवक्ता जियाउर्रहमान, सीपी धनगर, ओमपाल सूर्यवंशी, संजय दिवाकर, मोहन लाल वर्मा, अमित ठेनुआ, पप्पू चौधरी, डॉ.हरचरण, सचिन,मुकेश धनगर, रामवीर सिंह आदि हैं।
महानगर अध्यक्ष का करना होगा इंतजार
रालोद ने जिलाध्यक्ष पद पर घोषणा कर दी है, लेकिन महानगर अध्यक्ष पद पर कार्यकर्ताओं को इंतजार करना होगा। माना जा रहा है कि जनवरी के मध्य में महानगर अध्यक्षों की घोषणा होगी।