सिलेंडर में आग लगने से चार झुलसे
हाथरस : सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गाव सराय में शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे घर में खाना
हाथरस : सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गाव सराय में शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे घर में खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई। हादसे में महिला समेत चार लोग झुलस गए। सिलेंडर में आग लगने से गाव में अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई। आनन-फानन में लोग चारों घायलों को नगर के एक निजी अस्पताल में लेकर आए, जहा उन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
मनोज कुमार निवासी ग्राम सराय की पत्नी रेनू (25) रसोई में खाना बना रही थीं। उसी समय अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया, जिससे मनोज की पत्नी रेनू एवं उसका पुत्र सुमित (4), भतीजा बबलू (18) वर्ष व पड़ोसी अभिषेक (18) पुत्र सुराजवीर सिंह घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीण आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए नगर के प्राइवेट अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहा उन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।