ससुराल में पूर्व प्रधान की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत
संवाद सूत्र, हाथरस : सहपऊ के गांव गुतहरा के पूर्व प्रधान की बेटी की ससुराल में संदिग्ध हालात
संवाद सूत्र, हाथरस : सहपऊ के गांव गुतहरा के पूर्व प्रधान की बेटी की ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला का शव फंदे पर लटका मिला था।
गांव गुतहरा के पूर्व प्रधान वीरेंद्र ¨सह ने बेटी रेखा की शादी गोवर्धन चौराहा, मथुरा निवासी धर्मेद्र पुत्र डालचंद्र के साथ 15 जून 2015 को की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालियों ने दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया था। शादी के बाद रेखा को बेटी भी हुई, लेकिन ससुरालियों का व्यवहार नहीं बदला। सोमवार रात को परिजनों को रेखा की मौत की सूचना मिली। वे देर रात बेटी की ससुराल पहुंचे। वहां उसका शव जमीन पर पड़ा था। आरोप है कि फंदे पर लटका कर उसे मारा गया है। ससुराली फरार थे। वीरेंद्र ने नगर कोतवाली, मथुरा में बेटी के ससुर डालचंद, सास चंद्रवती, पति धर्मेन्द्र, ननद कुसुम व सुमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव गांव पहुंचा।