Move to Jagran APP

भाजपा के पूर्व विधायक देवकी नंदन कोरी का निधन

-अलीगढ़ सासनीगेट पर आवास विकास कॉलोनी में रहते थे -राजघाट पर अंतिम संस्कार नातियों ने दी मुखाग्नि

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Sep 2019 12:24 AM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2019 12:24 AM (IST)
भाजपा के पूर्व विधायक   देवकी नंदन कोरी का निधन
भाजपा के पूर्व विधायक देवकी नंदन कोरी का निधन

संसू, हाथरस : सासनी़ से भाजपा के पूर्व विधायक देवकीनंदन कोरी (62) का शुक्रवार देररात 11:30 बजे दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। वे कैंसर से पीड़ित थे। पार्थिव शरीर को शनिवार सुबह अलीगढ़ सासनीगेट के आवास विकास कॉलोनी स्थित आवास पर लाया गया। दोपहर 12 बजे राजघाट ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया। नाती अनुज व भविष्य ने मुखाग्नि दी। देवकीनंदन कोरी हाथरस के सासनी विधानसभा क्षेत्र से 2002 में विधायक चुने गए थे। 2007 में वह विधायक थे। तब सासनी विधानसभा क्षेत्र हुआ करता था, लेकिन बाद में इसे खत्म कर दिया। इनके चार बेटे थे, जिनमें छोटे बेटे त्रिलोकीनाथ की अलीगढ़ के दंगे में हत्या कर दी गई थी। एक साल पहले इनके बेटे कमल की मौत हो गई थी। 2010 में देवकीनंदन पैरालाइसिस के शिकार हो गए थे, तभी से स्वास्थ्य खराब चल रहा था। हालांकि, स्वास्थ्य में कुछ सुधार होने पर वह इगलास से टिकट की दावेदारी भी कर रहे थे। मगर, एक महीने से स्वास्थ्य कुछ अधिक गड़बड़ हो गया था। एक हफ्ते पहले उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार रात 11:30 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने अपने पीछे पत्नी चंद्रवती, पुत्र ज्ञानेश व संजू समेत भरापूरा परिवार छोड़ा है। इनकी पुत्रवधू राजेश देवी सासनी से ब्लॉक प्रमुख हैं। देवकीनंदन के निधन की खबर सुन विधायक हरीशंकर माहौर, अविनाश तिवारी, प्रेमपाल सोलंकी, शंकरलाल भारद्वाज, मुकेश कौशिक, रूपेश उपाध्याय, राजकुमार शर्मा, दिनेश तौमर, सतीश कुशवाहा, भूपेंद्र शर्मा, कमल वाष्र्णेय, डॉ. लोकेश शर्मा, दीपू पंडित, संजय कुशवाह आदि ने अलीगढ़ उनके आवास पर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.