पुरानी पेंशन के लिए डीएम कार्यालय पर धरना 24 को
कृषि निदेशक कार्यालय पर आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
संवाद सहयोगी, हाथरस : पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली न होने से शिक्षकों व कर्मचारियों में आक्रोश है। गुरुवार को कृषि निदेशक कार्यालय पर हुई बैठक में आंदोलन की रणनीति बनाई गई। तय हुआ कि 24 जनवरी को डीएम कार्यालय पर धरना दिया जाएगा।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेशचंद्र शर्मा की अध्यक्षता पुरानी पेंशन बहाली के संबंध में बैठक हुई। 24 जनवरी को धरना-प्रदर्शन कर प्रमुख सचिव को ज्ञापन भेजा जाएगा। 28 जनवरी को शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया जाएगा। 6 फरवरी से 12 फरवरी तक हड़ताल की जाएगी। 13 फरवरी को अनिश्चित कालीन हड़ताल होगी। शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी सरकार की रीढ़ होते हैं। इसलिए सरकार को अपने परिवार के सदस्यों को खुश रखना होगा। अन्यथा लोकसभा चुनाव में इसका परिणाम दिख जाएगा। बैठक में मिनिस्ट्रिीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ हाथरस के पुन: नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष शशिकांत गौतम एवं समस्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद् की तरफ से स्वागत किया गया। संचालन डॉ.जितेंद्र शर्मा ने किया। सुनहरी लाल, अनिल यादव, कमलेश बाबू, राजकुमार शर्मा, उमेशचंद्र उपाध्याय, अर¨वद कुमार आदि उपस्थित थे।