सासनी के शीतगृह में लगी भीषण आग
सासनी में गुरुवार की देर रात को सासनी के एक शीतगृह में भीषण आग लग गई। इस बात की जानकारी होते ही खलबली मच गई।
संसू, हाथरस : सासनी में गुरुवार की देर रात को सासनी के एक शीतगृह में भीषण आग लग गई। इस बात की जानकारी होते ही खलबली मच गई। हाथरस और अलीगढ़ जनपद की दमकलें देर रात आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी हुई थीं। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
विजयगढ़ रोड पर खंडेलवाल पुलिस चौकी से नगला सेवा जाने वाले मार्ग पर डॉ. विकास सिंह का साईं कोल्ड स्टोरेज है। इस कोल्ड स्टोरेज में नवीन सत्र के भंडारण के लिए साफ सफाई का कार्य चला। चार दिन पहले इसकी दीवारों पर थर्माकोल और लोहे की चादर लगाने का कार्य किया गया था। इसके बाद कोल्ड स्टोरेज को बंद कर दिया। गुरुवार की शाम को इसमें अचानक धुआं उठता नजर आया। इस बात की जानकारी जब आसपास के ग्रामीणों को हुई तो शीतगृह संचालक, पुलिसकर्मी भी आ गए। हाथरस से दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। कर्मचारियों ने आग की लपटों को शांत करने का प्रयास शुरू किया। बाद में अलीगढ़ से भी दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। आग और धुएं के कारण दमकलकर्मी कोल्ड स्टोरेज में प्रवेश नहीं कर पा रहे थे। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। देर रात दमकलें आग बुझाने पर जुटी हुई थीं। आसपास के ग्रामीणों का भी जमघट मौके पर लगा हुआ था। आग से लाखों रुपये की हानि का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने वांछित को दबोचा
सासनी : कोतवाली पुलिस ने पत्नी से मारपीट कर उत्पीड़न का वांछित आरोपी को बंदी बनाया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कुलदीप निवासी जंगलगढ़ी थाना जवां, अलीगढ़ बताया है। -संसू खाते से पैसे निकालने का आरोप
मुरसान : यतेंद्र निवासी गणेश राय ने शिकायत करते हुए खुद के खाते से दस हजार रुपये निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। -संसू