महिला की हुई हत्या, खेत में मिला शव
हाथरस : हाथरस जंक्शन के गाव दरियापुर की रहने वाली मीना देवी (35) पत्नी छोटे का शव बुधवार क
हाथरस : हाथरस जंक्शन के गाव दरियापुर की रहने वाली मीना देवी (35) पत्नी छोटे का शव बुधवार की देर रात गाव मोहरी व शकरपुर के बीच खेत की मेड़ पर मिला। ग्रामीणों की सूचना पर हाथरस जंक्शन कोतवाली प्रभारी जगदीशचंद्र मौके पर पहुंचे। मीना बुधवार दोपहर लगभग 12.15 बजे घर से खेत जाने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी थी। परिजनों ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया। अंधेरा होने पर परिजनों ने महिला की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। रात 10 बजे ग्रामीणों को गाव मोहरी के पास खेत मे महिला का शव मिला। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए और शव की शिनाख्त मीना देवी के रूप में की। गला रेतकर हत्या करना बताया गया। चेहरे व पेट पर चोट के निशान थे। पुलिस गला रेतने की बात से इंकार कर रही है। एसएचओ जगदीश चंद्र का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत नहीं हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने पर कुछ कहा जा सकता है। परिजनों ने भी किसी पर आरोप नहीं लगाया है। मृतका के परिवार में पति के अलावा तीन बेटिया हैं।