डेंगू से किसान, वायरल से फौजी की गई जान
एक महीने पहले छुट्टंी पर घर आया था फौजी वापसी के दौरान आगरा के स्टेशन पर बिगड़ी हालत डेंगू का डंक गांव कुम्हरई में गंदगी और जलभराव से दो अन्य लोगों को डेंगू की पुष्टि चारों ओर गंदगी व जलभराव को लेकर प्रधान के खिलाफ कि
संवाद सूत्र, हाथरस: डेंगू की चपेट में आने से किसान और वायरल से बीएसएफ जवान की मौत हो गई। दोनों मौतों से दोनों के परिवार में हाहाकार मच गया। डेंगू पीड़ित दो अन्य का उपचार आगरा में चल रहा है।
क्षेत्र के गांव बीजलपुर में बीएसएफ जवान सतीश कुमार (32) पुत्र लाडली प्रसाद एक माह की छुट्टी पर आए थे। 12 नवंबर को वापस ड्यूटी पर जाते समय आगरा के फोर्ट रेलवे स्टेशन पर उनकी तबीयत खराब हो गई। उनके पिता उन्हें वापस घर ले आए। यहां चिकित्सकों को दिखाने के उपरांत वायरल कम नहीं हुआ। तब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए। बीएसएफ जवान की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगरा रेफर किया गया। उपचार के दौरान बीएसएफ के जवान की मौत हो गई। इससे घर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों फौजी के बटालियन को मौत की जानकारी दे दी है।
कुम्हरई निवासी दिव्यांग किसान राम अवतार (40) पुत्र शेर सिंह छह दिन से बुखार से पीड़ित थे दो दिन पहले परिजनों ने मथुरा के अस्पताल में भर्ती कराया जहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। उपचार के दौरान ही उनकी हालत बिगड़ गई। तब वृंदावन के किसी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। गुरुवार देर रात उनकी मौत हो गई। इसके अलावा इस गांव के हरकेश (28) पुत्र बुद्ध सिंह तथा शांति देवी (42) पत्नी महाराज सिंह का उपचार आगरा में चल रहा है। इनको भी चिकित्सकों ने डेंगू बताया है। पीएम तक पहुंची डेंगू की पीड़ा
भाजपा के वरिष्ठ नेता रामबाबू सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचकर किसानों के समस्याओं के साथ जिले में कहर बरपाते डेंगू के बारे में भी अवगत कराया। मांग की है कि डेंगू पीड़ितों का उपचार आयुष्मान योजना के तहत कराया जाए। जिन्होंने समाज की सेवा की है और राष्ट्रीय सम्मान पाया है, उनकी आर्थिक हालत ठीक न होने पर उनको पेंशन की सुविधा दिलाने की मांग भी उठाई है। फिलहाल पीएम हाउस से कोई जवाब नहीं मिला है।