सबमर्सिबल में करंट आने से किसान की मौत
र संभव मदद दिलाने व स्वयं भी मदद का भरोसा दिया।
संस, सिकंदराराऊ : हाथरस रोड स्थित गाव गिनोली किशनपुर निवासी 25 वर्षीय योगेंद्र सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह गुरुवार की शाम सात बजे अपने मक्का के खेत में सबमर्सिबल से पानी लगा रहा था। उसी दौरान अचानक करंट आ गया। जिससे योगेंद्र जमीन पर गिर गया। परिजन उसे उपचार के लिए अलीगढ़ ले जा रहे थे, जहा रास्ते में योगेंद्र ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया है ।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय बागला अस्पताल पहुंचकर विद्युत करंट से मृत योगेंद्र यादव एवं सडक हादसे में मृत विष्णुपुरी, हाथरस के रहने वाले 52 वर्षीय हरिशकर वाष्र्णेय के परिजनों से पूरी जानकारी ली और उनको सात्वना दी और अधिकारियों से वार्ता कर दोनों के परिवारीजनों को हर संभव मदद दिलाने व स्वयं भी मदद का भरोसा दिया।