माहौल बिगाड़ रहीं राष्ट्र विरोधी शक्तियां
विचार-विमर्श देश विरोधी तत्वों के षड्यंत्र को मंच कभी सफल नहीं होने देगा हिदू जागरण मंच सासनी क्षेत्र की बैठक में वक्ताओं ने रखे विचार
जासं, हाथरस : रुहेरी में हुई हिदू जागरण मंच सासनी क्षेत्र की बैठक में कहा गया कि राष्ट्रविरोधी शक्तियां देश में माहौल खराब करने का प्रयास कर रही हैं। अब लोगों को सजग होने की जरूरत है।
मुख्य वक्ता हिदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन आर्य ने कहा कि देश में राष्ट्रवादी एवं राष्ट्र विरोधी ताकतें अब आमने-सामने हैं। नागरिकता संशोधन कानून पर मचा घमासान इसका जीता जागता प्रमाण है। पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बांग्लादेश में अत्याचार सह रहे हिदुओं को भारत में शरण पाने का पूरा अधिकार है। यह अधिकार देश के बंटवारे के समय ही सुनिश्चित किया गया था मगर इसपर कानूनन अमल अब हुआ है। राष्ट्र विरोधी ताकतें लोगों को गुमराह कर देश का माहौल खराब करने का प्रयास कर रही हैं। हिदू जागरण मंच किसी भी कीमत पर देश विरोधी तत्वों के षड्यंत्र को सफल नहीं होने देगा। अध्यक्षता कर रहे हिदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि हिदू समाज जातिवाद भेदभाव छुआछूत के चलते सैकड़ों वर्ष गुलाम रहा है। हमको गुलामी से सबक लेते हुए जातिवाद, क्षेत्रवाद भाषावाद से ऊपर उठकर अपने आपको सबसे पहले हिदू समझते हुए संगठित होकर धर्म व संस्कृति की रक्षा के लिए कार्य करना होगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा ने विनय कुमार रावत को हिदू जागरण मंच सासनी क्षेत्र का अध्यक्ष घोषित किया एवं एक दर्जन अन्य कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारियां सौंपी। संचालन रमण बिहारी शर्मा ने किया। जिला मंत्री सुनील शर्मा, हाथरस नगर महामंत्री मोरमुकुट वर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। रविद्र कुमार, राकेश पाराशर, राजीव शर्मा, बाबी उपाध्याय, रजत कश्यप, दरियाब सिंह कुशवाहा, विकास रावत, प्रवीन शर्मा हजारीलाल, राजू कश्यप, गिरीश पाठक, अनिल दीक्षित वीरेंद्र सिंह, नीरज शर्मा आदि मौजूद थे।