Move to Jagran APP

आग से आठ कुंतल गेहूं और सामान जला, छह पशु झुलसे

फोटो- 727374 -पशु बचाने के चक्कर में किसान भी बुरी तरह झुलसा -गुरुवार की रात गांव सिंहपुर में झोपड़ी में आग लगने से हुआ नुकसान

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Feb 2020 01:15 AM (IST)Updated: Sat, 22 Feb 2020 06:01 AM (IST)
आग से आठ कुंतल गेहूं  और सामान जला, छह पशु झुलसे
आग से आठ कुंतल गेहूं और सामान जला, छह पशु झुलसे

संवाद सूत्र, हाथरस : सिकंदराराऊ क्षेत्र के गाव सिंहपुर में गुरुवार की रात एक किसान की झोपड़ी में आग लग गई। आग से गृह स्वामी के अलावा छह पशु भी झुलस गए। इस आग में आठ कुंतल गेहूं व घरेलू सामान जलकर राख हो गया। जानकारी मिलने पर राजस्व विभाग की टीम ने एसडीएम के साथ निरीक्षण किया। आग का कारण ज्ञात नहीं हो सका है।

loksabha election banner

गाव सिंहपुर निवासी किसान गिरीश कुमार पुत्र ज्ञान सिंह की झोपड़ी में मवेशी बंधे हुए थे और गेहूं भी रखे हुए थे। गुरुवार की रात अचानक आग लग गई। आग से चार पड़िया, एक बकरा, एक बकरी झुलस गए। वहीं एक आठ कुंतल गेहूं के अलावा चारपाई व कपड़े भी जलकर राख हो गए। चीख-पुकार सुनकर घटनास्थल पर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। मवेशियों को बचाने के प्रयास में आग की चपेट में आने से गिरीश कुमार भी झुलस गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहा से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

शुक्रवार को उपजिलाधिकारी विजय कुमार शर्मा राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसान को हुई क्षति का आकलन किया। उप जिलाधिकारी ने बताया कि आर्थिक मदद के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.