Move to Jagran APP

बर्खास्त सिपाही विनोद जाट के घर पर झांसी पुलिस की दबिश

संवाद सहयोगी, हाथरस : दो सर्राफा कारोबारियों के अपहरण कांड में फरार चल रहे 50 हजा

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Sep 2017 12:55 AM (IST)Updated: Thu, 07 Sep 2017 12:55 AM (IST)
बर्खास्त सिपाही विनोद जाट के  घर पर झांसी पुलिस की दबिश
बर्खास्त सिपाही विनोद जाट के घर पर झांसी पुलिस की दबिश

संवाद सहयोगी, हाथरस : दो सर्राफा कारोबारियों के अपहरण कांड में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी विनोद जाट की तलाश में झांसी पुलिस ने यहां दबिश दी। विनोद तो नहीं मिला, लेकिन जाने के बाद पुलिस टीम पर आरोपी बदमाश की पत्नी ने घर में तोड़फोड़ करने, जेवरात-नकदी लूटने व अभद्रता करने का आरोप लगाया है। एसपी ने जांच की बात कही है।

loksabha election banner

मुरसान के गांव महामोनी का विनोद चौधरी उर्फ विनोद जाट उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका है। विनोद बर्खास्त सिपाही है। इस गिरोह में दो ओर बर्खास्त सिपाही हैं, जिनमें एक जेल में है। झांसी के भौंडेला क्षेत्र निवासी सर्राफ राजेंद्र अग्रवाल उर्फ राजू कमरया व राहुल अग्रवाल के अपहरण मामले में विनोद व उसका गिरोह फरार चल रहा है। 13 जुलाई को दोनों व्यापारियों का अपहरण कर विनोद ने 25 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। नौ अगस्त को डीजीपी ने विनोद, जितेंद्र कांजा निवासी नगला चहत्तर, बिसावर व लोकेंद्र निवासी मढ़ाका, सहपऊ को यूपी के मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल किया तथा 50-50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की। इसके बाद से यूपी एसटीएफ व झांसी पुलिस कई बार जिले में दबिश दे चुकी है, लेकिन विनोद हाथ नहीं लगा। बुधवार को एक बार फिर झांसी पुलिस ने गांव महामोनी में विनोद के घर पर दबिश दी। पुलिस की तीन गाड़ियां विनोद के घर पहुंचीं। जानकारी के अनुसार पीएसी भी साथ थी। घर में छानबीन के बाद पुलिस चली गई। तब तक गांव का कोई व्यक्ति विनोद के घर के आसपास नजर नहीं आया। पुलिस के जाने के बाद शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण एकत्रित होने लगे। विनोद की पत्नी अंजना चौधरी व परिवार के अन्य लोगों ने कहा कि झांसी पुलिस ने घर में तोड़फोड़ व लूटपाट की है। यही नहीं घर के सामान में पुलिसकर्मियों ने आग भी लगा दी।

अंजना चौधरी ने कहा कि पुलिस के आने पर उन्होंने सर्च वारंट दिखाने के लिए कहा था। इस पर पुलिस कर्मी उग्र हो गए तथा उनके पति के बारे में पूछते हुए घर का सामान फेंकने लगे। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की, कपड़े फाड़ दिए। यही नहीं फ्रिज, टीवी, एसी, आदि सामान तोड़ दिया तथा खिड़की में तोड़फोड़ की। कूलर व कपड़ों में आग लगा दी। पड़ोसियों ने भी अंजना की बात का समर्थन किया।

काफी देर बाद भी

जलते मिले कपड़े

फोटो-25

हाथरस : फरार बदमाश विनोद जाट के घर में ऐसा कोई सामान नहीं मिला, जो टूटा या बिखरा पड़ा न हो। यहां तक रसोई का सामान भी बिखरा पड़ा था। पुलिस के जाने के काफी देर बाद घटना की जानकारी हुई। जब वहां मीडिया कर्मी पहुंचे तो तब भी घर के आंगन में कुछ कपड़े व गद्दा जलता हुआ मिला। गांव के लोग मौके पर मौजूद थे तथा विनोद की पत्नी अंजना की बातों का समर्थन कर रहे थे। इतना सब हो जाने के बाद भी गांव में कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं था, जिसने घटना की मोबाइल से वीडियो व फोटो बनाए हों। परिजन व ग्रामीणों ने मारपीट की भी बात कही, लेकिन परिवार का कोई सदस्य चोटिल नहीं था।

इनका कहना है

विनोद जाट हार्ड क्रिमिनल है तथा उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। झांसी व एसटीएफ के साथ-साथ हाथरस पुलिस भी उसकी तलाश कर रही है। अब तक कई बार दबिश दी जा चुकी है, लेकिन कभी इस तरह की घटना सामने नहीं आई। यह भी हो सकता है कि पुलिस पर दबाव बनाने के लिए इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हों। बुधवार को दी गई दबिश के लिए झांसी पुलिस ने हाथरस पुलिस से संपर्क नहीं किया था। यदि महिला ने आरोप लगाए हैं तो मामले की जांच कराई जाएगी।

-सुशील घुले, एसपी हाथरस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.