लेखपालों का दूसरे दिन भी धरना -प्रदर्शन
सादाबाद सासनी समेत अन्य तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन कार्य बहिष्कार कर लंबे समय से आंदोलनरत हैं जिलेभर के लेखपाल
जागरण संवाददाता, हाथरस : कई मांगों को लेकर लंबे समय से चले आ रहे आंदोलन के क्रम में बुधवार को जिले भर के लेखपालों ने तहसील मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया। हाथरस सदर तहसील पर कार्य बहिष्कार कर लेखपाल धरने पर रहे जिसकी अध्यक्षता सत्यप्रकाश शर्मा ने की। निर्णय लिया कि कार्य बहिष्कार कर लेखपाल दो दिन तक धरनारत रहेंगे। इसके बाद 13 से 26 दिसंबर तक संपूर्ण कार्य बहिष्कार कर धरना देंगे। धरना स्थल पर रामनिवास सिंह, जिलाध्यक्ष एजाज मेहंदी, तहसील अध्यक्ष विनय चौधरी, रुचि, अशोक उपाध्याय, ब्रजेश शर्मा, रेनू शर्मा आदि थे।
सिकंदराराऊ : लेखपाल संघ के आह्वान पर आठ सूत्रीय मागों पर लेखपालों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार कर तहसील मुख्यालय पर दूसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन किया। कार्य बहिष्कार के चलते लोगों के कार्यो में दिक्कत आ रही है। प्रमाणपत्र व अन्य कार्य के लिए लोग तहसील परिसर पर भटकते हुए नजर आए।
प्रदर्शन करने वालों में तहसील अध्यक्ष नेम सिंह, शीलेंद्र यादव, स्वदेश प्रताप, दीपक कुमार, रविकात, नवनीत शर्मा, यशपाल सिंह, शिव कुमार शर्मा, आदित्य पुंढीर, विनय कुमार सेंगर, प्रेम शकर यादव, मुकेश चंद्र, हेमंत शर्मा, रामवीर सिंह, होडिल सिंह, निजामुद्दीन, श्यामबिहारी लाल आदि मौजूद थे।