Move to Jagran APP

लोकतंत्र रक्षक सेनानियों ने कलक्ट्रेट पर दिया धरना

जासं हाथरस सम्मान राशि पर रोक लगाने और लोकतंत्र रक्षक सेनानी का दर्जा खत्म करने से नाराज लोकतंत्र रक्षक सेनानियों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी डॉ. अशोक कुमार शुक्ला को सौंपा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Jun 2019 12:54 AM (IST)Updated: Thu, 27 Jun 2019 06:25 AM (IST)
लोकतंत्र रक्षक सेनानियों ने  कलक्ट्रेट पर दिया धरना
लोकतंत्र रक्षक सेनानियों ने कलक्ट्रेट पर दिया धरना

जासं, हाथरस : सम्मान राशि पर रोक लगाने और लोकतंत्र रक्षक सेनानी का दर्जा खत्म करने से नाराज लोकतंत्र रक्षक सेनानियों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी डॉ. अशोक कुमार शुक्ला को सौंपा।

loksabha election banner

जनपद में 96 लोकतंत्र रक्षक सेनानी हैं। उप्र सरकार के पुन: पात्रता की जांच के दौरान जिलाधिकारी ने 54 को अपात्र मानते हुए अक्टूबर 2018 में सम्मान राशि रोक दी। 17 मई 2019 को 42 लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को एडीएम के यहां से नोटिस जारी किया गया। इन लोकतंत्र सेनानियों ने पत्रावलियां उपलब्ध नहीं कराई जिसके चलते सम्मान राशि रोकी गई। इस मामले में उच्चाधिकारियों, मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन न्याय नहीं मिला। उनका मखौल जरूर उड़ाया जा रहा है। लोकतंत्र रक्षक सेनानियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपकर जनपद के 54 अपात्र बनाए गए लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को बहाल करने, उन्हें सम्मान राशि व अन्य सुविधाएं दिलवाने, 42 लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को दिए गए नोटिस वापस लेने, उनकी सम्मान राशि बहाल करने की मांग की है। धरना प्रदर्शन में समिति के जिलाध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा, जिला महामंत्री राम निवास रावत, सुरेश चंद्र गुप्ता, मुकंदीलाल, चिरंजीलाल, छोटेलाल, गिरेंद्र सिंह, सुमन वाष्र्णेय, दौलतराम, राजाराम, सोरन सिंह, मुन्नी देवी, कमलेश सारस्वत आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.