Move to Jagran APP

संघर्षों से भरा रहा दीनदयाल का जीवन

उनके कार्यों को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए जनपद में शनिवार को मनाई गई जयंती।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Sep 2021 04:21 AM (IST)Updated: Sun, 26 Sep 2021 04:21 AM (IST)
संघर्षों से भरा रहा दीनदयाल का जीवन

जासं, हाथरस : भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई गई। वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष को याद किया। उनके सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्तियों की मदद को आगे आने को कहा।

loksabha election banner

शहर में भाजपा के जिला कार्यालय पर सांसद राजवीर सिंह दिलेर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।

शहर के बालापट्टी के शक्ति केंद्र संयोजक रमन माहौर के आवास पर जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि हाथरस विधानसभा क्षेत्र प्रभारी व पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य चौधरी नत्थी सिंह ने दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, शक्ति केंद्र प्रभारी संध्या आर्य, रामगोपाल कुशवाहा, विधानसभा क्षेत्र विस्तारक जितेंद्र सोनकर, कृष्ण मुरारी वाष्र्णेय, नगर मंत्री अर्जुन वाल्मीकि, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र कौशिक उपस्थित थे।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश मंत्री तथा पूर्व सांसद राजेश दिवाकर कि पत्नी श्वेता दिवाकर ने वसुंधरा एन्क्लेव स्थित अपने आवास पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

सिकंदराराऊ : कस्बे के कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नीरज वैश्य व संचालन मंडल उपाध्यक्ष प्रवीन वाष्र्णेय ने किया। भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह पुंढीर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। जिला महासचिव मीरा माहेश्वरी, गिरीश मोहन गुप्ता, प्रवीन वाष्र्णेय, राजेंद्र सूफी, अनिल जादौन, विजय भारत, अभिषेक वाष्र्णेय, मुकुल गुप्ता, सूरज वाष्र्णेय, कृष्णा यादव, राधा गुप्ता, कमलेश शर्मा, शशीवाला वाष्र्णेय ने श्रद्धांजलि दी।

सहपऊ : क्षेत्र के गांव जलेसर रोड (मानिकपुर) स्थित चौधरी गुलाब सिंह महाविद्यालय में अध्यापकों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। यहां भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हरीओम चौधरी, दिनेश माहौर, नीरज चौधरी, राजू त्यागी, भूपेंद्र चौधरी, प्रवेश शर्मा, राकेश कुमार, जितेंद्र चौधरी व पीके सिंह मौजूद थे। आगरा रोड के फुटपाथ का नाम होगा दीनदयाल पथ

संस, हाथरस : नगर पालिका ने आगरा रोड पर फुटपाथ का निर्माण कराया है। इस फुटपाथ का नाम पालिका ने 'पं. दीनदयाल उपाध्याय पथ' रखा है। इसका लोकार्पण नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने शनिवार को पूजा-अर्चना करके किया।

उन्होंने बताया कि सड़कों के किनारे राहगीरों को रास्ता चलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। पटरियों के बन जाने के बाद अब राहगीरों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस इंटरलाकिग फुटपाथ का निर्माण नगर पालिका ने कराया है। इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर इस पथ को उन्हें समर्पित किया गया। इसमें सभासद प्रमोद शर्मा, प्रदीप कुमार शर्मा मौजूद रहे।

अरुण को सम्मानित करने

उनके घर पहुंचे चेयरमैन

पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने संघ लोक सेवा आयोग-2020 की परीक्षा में 554वीं रैंक प्राप्त करने वाले अलीगढ़ रोड स्थित आनंदपुरी कालोनी निवासी अरुण कुमार सिंह को प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। चेयरमैन ने बताया कि अरुण ने अपने विद्यालय के साथ जिले का नाम भी रोशन किया है। उन्होंने अरुण के माता-पिता को भी सम्मानित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.