Move to Jagran APP

जयंती पर दीनदयाल उपाध्याय का भावपूर्ण स्मरण

बूथों पर भाजपाइयों ने कार्यक्रम आयोजित कर याद किया कस्बा और देहात क्षेत्र में दी गई श्रद्धांजलि

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 02:23 AM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 02:23 AM (IST)
जयंती पर दीनदयाल उपाध्याय का भावपूर्ण स्मरण
जयंती पर दीनदयाल उपाध्याय का भावपूर्ण स्मरण

जासं, हाथरस : महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 104वें जन्मदिन को जनपद में संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बूथों पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान पं.दीनदयाल के जीवन पर प्रकाशित पुस्तक का वितरण किया गया।

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि वे आजीवन संघ के प्रचारक रहे। संघ के माध्यम से ही राजनीति में आए और प्रणेता बने। सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय, जिला महामंत्री हरिशंकर राणा आदि ने भाग लिया।

भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से वार्ड 23 में अलीगढ़ रोड स्थिति कृपाराम कोठीवाल धर्मशाला पर विचार गोष्ठी हुई जिसमें मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि राष्ट्र के उत्थान के लिए हम सभी दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करें। अध्यक्षता पूर्व जिला महामंत्री एसपीएस चौहान ने व संचालन आशीष सेंगर ने किया।

बूथों पर भी याद किया :

भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी के नेतृत्व में कई बूथों पर जन्मदिन मनाया गया। सदर विधायक हरीशंकर माहौर, रमेश चंद्र आर्य, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राम कुमार माहेश्वरी, शहर उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी वाष्र्णेय ने विचार रखे। उपाध्याय से जुड़े प्रसंग सुनाए

पूर्व सांसद राजेश दिवाकर व उनकी पत्नी भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्वेता दिवाकर ने मीतई मंडल के गांव नाई का नगला तथा रोशन एन्क्लेव में श्रद्धांजलि कार्यक्रमों में भाग लिया। राजेश दिवाकर ने उनसे जुड़े प्रेरक प्रसंगों को सुनाकर कार्यकर्ताओं को उनके दिखाए मार्ग पर चलने की सलाह दी। पूर्व नगर अध्यक्ष मूलचंद्र वाष्र्णेय, बूथ अध्यक्ष मुकेश वाष्र्णेय उपस्थित रहे। भाजपा जिला मंत्री एवं सेक्टर प्रभारी संध्या आर्य के नेतृत्व में बागला कॉलेज में जयंती मनाई गई। यहां भाजपा के शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, भाजपा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी डॉ. राजीव सेंगर, सदर विधायक प्रतिनिधि सुनीत आर्य मौजूद रहे। श्री द्वारिका धाम गार्डन पर रामवीर सिंह भैया के आवास पर जन्मदिन मनाया गया। रामबाग सेक्टर में बूथ संख्या 226 पर हुए कार्यक्रम में अध्यक्ष श्रीनिवास शर्मा उपस्थित थे।

भारतीय जनता पार्टी के सेक्टर प्रभारी योगेन्द्र सिंह गहलौत के नेतृत्व में रुहेरी मंडल के बूथ संख्या 10,11, और 12 पर बूथ अध्यक्षों के साथ दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित किया गया। गांव ऐंहन में नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आइटी विभाग के जिला सह संयोजक रॉकी चौहान व संयोजक पवन रावत ने दीनदयाल उपाध्याय के कार्यों पर प्रकाश डाला। सासनी में भव्य आयोजन

सासनी में भाजपाइयों ने बस स्टैंड स्थित कैंप कार्यालय पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। मोहल्ला पथवारी स्थित प्राथमिक विद्यालय व ग्राम देदामई में वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि उनका सम्पूर्ण जीवन गरीब और बेसहारों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। सादाबाद में दी गई श्रद्धांजलि

सादाबाद मंडल के बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। शेरपुर ए बूथ संख्या 301, 303 पर बूथ अध्यक्ष दुष्यंत राजोरिया एवं लोकेश बधौतिया के साथ जिला उपाध्यक्ष सुनील गौतम, जिला मंत्री प्रभात पचोरी एवं मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी गई। कजरौठी बूथ पर भी कार्यक्रम हुए। सिकंदराराऊ क्षेत्र में भी याद

किए गए दीनदयाल उपाध्याय

सिकंदराराऊ के गांव अल्हैपुर सूजिया के बूथ पर हुए कार्यक्रम में विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय समाज के गरीब से गरीब व्यक्ति को शासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ पहुंचाने की कल्पना की थी। वहीं गांव नावली लालपुर और गांव रामपुर के बूथ पर भाजपा नेता सभासद नितिन पुंढीर ने माल्यार्पण किया।

पुरदिलनगर के मुख्य बाजार में स्थित कैंप कार्यालय पर भाजपा नेता सुरेश चंद्र आर्य ने कहा कि संगठन और सरकार उनके दिखाए मार्ग पर चल रही है। भाजपा नेता संजीव जाखेटिया आदि मौजूद थे।

हसायन के गांव भितर में भाजपा नेता सत्यनारायण अग्रवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी। उनके जीवन चरित्र के बारे में विस्तार से बताया। भाजपा नेता भगवान सिंह बघेल ने गांव रामपुर और ढडोली में कार्यक्रम आयोजित किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.