Move to Jagran APP

केसरिया रंग में रंगे कस्बे और गांव

मुरसान चंदपा पुरदिलनगर बिसावर कुरसंडा में भी हुआ जन जागरण यात्रा का स्वागत।

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 01:01 AM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 01:01 AM (IST)
केसरिया रंग में रंगे कस्बे और गांव
केसरिया रंग में रंगे कस्बे और गांव

जागरण टीम, हाथरस : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण हेतु धन संग्रह को जनजागरूकता रैली देहात में भी निकाली गई। रैलियों का जगह-जगह स्वागत किया गया। सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त रहे।

loksabha election banner

गांव जोगिया में सेवा भारती ने जन जागरण रैली निकाली। नीरज शर्मा, भंवर सिंह पौरुष, अनिल कुमार अग्रवाल, डा. महेंद्र शर्मा, ओम प्रकाश, गोपाल प्रसाद, टिकू राना, शिव कुमार मौजूद रहे।

मुरसान कस्बे में जनजागरण बाइक रैली निकाली गई, जिसे राजा गरुणध्वज सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में भाजपा नेता रामवीर पौनिया, हमवीर सिंह,पूर्व चेयरमैन गिर्राज किशोर, रवेंद्र सिंह मौजूद रहे। उधर चंदपा में बाइक रैली निकाली गई। जन जागरण रैली का शुभारंभ जिला कार्यवाह रामकिशन, खंड कार्यवाह कृष्ण, सह खंड कार्यवाह पवन ने झंडी दिखाकर किया। भाजयुमो के ब्रज क्षेत्र मंत्री विपिन लवानियां, डॉ.अविन शर्मा, कन्हैया, कौशल , नीरज, विमल प्रधान, शुकांत प्रधान, अनुज चौधरी, नवनीत गौतम, ओजवीर राणा, ताराचंद्र शास्त्री, राजकुमार मौजूद रहे।

बिसावर में यात्रा का शुभारंभ जिला प्रचारक धर्मेंद्र ने किया। इसमें खंड संघ चालक अशोक कुमार अग्रवाल, डा. बंटी चौधरी, चिरागवीर उपाध्याय, महेंद्र सिंह आचार्य, अरविद चौधरी, टीकम सिंह, तुलसीदास अग्रवाल, राजेंद्र सिंह, ओमवीर सिंह प्रधान, उपेंद्र सिंह, हंमवीर सिंह, गुड्डू चौधरी, चंद्रवीर सिंह, कोमल प्रसाद, दुष्यंत सिंह मौजूद रहे। कुरसंडा में राम यात्रा का ग्रामीणों ने फूल बरसाकर भव्य स्वागत किया। प्रधान प्रतिनिधि पृथ्वी सिंह, अशोक अग्रवाल, देशराज गोला, गौरव अग्रवाल, ईश्वर चंद, राहुल शर्मा, आकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।

पुरदिलनगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने जन जागरण रैली का आयोजन काली मंदिर से किया। रैली की सुरक्षा की कमान सीओ सुरेंद्र सिंह, कोतवाल प्रवेश राणा, चौकी इंचार्ज मेहताब हसन एवं घनेंद्र शर्मा ने संभाली। रैली में संजीव जाखेटिया, सुरेश आर्य, ओम प्रकाश गुप्ता, संजीव शर्मा, हरीश गोयल, भगवानदास पारस ,गंगाराम कुशवाह, शशि भारद्वाज, नाहर सिंह सेंगर, सचिन दीक्षित, वरुण राठी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.