Move to Jagran APP

हसायन में कब्र खोदने पर विवाद, दिनभर रहा तनाव

??? ?? ????? ????? ??? ??? ???? ?? ???? ????? ?? ???? ???? ??? ??? ???? ?? ??????? ?????? ? ????? ???????? ?? ???-???? ?? ??? ????? ??? ???? ??? ????? ???? ?? ??? ????? ?? ?????-????? ?? ????? ?? ????? ?? ????? ? ???? ????? ?? ?? ???? ??? ??? ???? ?? ??? ????? ?? ?? ???

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 May 2019 01:11 AM (IST)Updated: Sat, 04 May 2019 06:17 AM (IST)
हसायन में कब्र खोदने पर विवाद, दिनभर रहा तनाव
हसायन में कब्र खोदने पर विवाद, दिनभर रहा तनाव

जासं, हाथरस : हसायन में शुक्रवार सुबह दीन अली शाह की दरगाह परिसर में उनके गद्दीनशीन एहसान अली (80) की कब्र खोदे जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। दिल्ली में उनके इंतकाल के बाद समुदाय विशेष के लोग उनकी कब्र भी दरगाह परिसर में ही बनाना चाहते थे। इस पर दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध जताया तो बखेड़ा हो गया। कब्र खोद रहे लोगों की पुलिस से भी नोकझोंक हुई। पुलिस ने कब्र खोदने का काम रुकवा दिया। तनाव के एहतियातन कस्बे में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

loksabha election banner

दीन अली शाह की दरगाह कस्बे के मोहल्ला कोलियान खुर्द में है। यहां दोनों समुदायों के लोग दुआ करने के लिए आते हैं। कस्बे के ही रहने वाले गद्दीनशीन एहसान अली (80) 40 साल पहले तक यहां सेवा करते थे। गत 40 वर्षों से वह दिल्ली में ही परिवार के साथ रह रहे थे। वह हर वर्ष बाबा की दरगाह पर उर्स कराने आते थे। गुरुवार को दिल्ली में उनके इंतकाल के बाद समुदाय के लोगों ने उनकी कब्र भी दरगाह परिसर में बनाने का निर्णय लिया। इसी के तहत शुक्रवार की सुबह सात बजे कई युवकों ने कब्र खोदना शुरू कर दिया। जानकारी पर दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि दरगाह परिसर के आसपास सभी समुदायों के लोग रहते हैं। वहीं कोई नया काम नहीं कराया जा सकता। इसी बात पर दोनों पक्षों में नोकझोंक होने लगी। हसायन पुलिस मौके पर आई तो समुदाय विशेष के लोग पुलिस से भी नोकझोंक करने लगे। हंगामा और कस्बे में तनाव बढ़ता देख एडीएम अशोक कुमार शुक्ला, एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, एसडीएम सिकंदराराऊ, सीओ और सिकंदराराऊ, हाथरस जंक्शन, हाथरस गेट, सासनी के अलावा अन्य थानों का फोर्स व पीएएसी भी मौके पर आ गया। पुलिस ने दरगाह परिसर पर ताला लगवा दिया। इधर, दिल्ली से एहसान अली का शव यहां लाया जा रहा था। पुलिस अधिकारियों ने उनके परिजनों से फोन पर बात की। परिजनों ने विवादित स्थल पर अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। वह लोग दिल्ली से ही आगरा में उनके शव के अंतिम संस्कार के लिए रवाना हो गए तो हसायन से भी दर्जनों लोग आगरा के लिए प्रस्थान कर गए। देर शाम को बिल्लोचपुरा स्थित कब्रिस्तान पर शव को दफन किया गया। अंतिम संस्कार के बाद ली चैन की सांस

एहसान अली के शव को परिजन दोपहर बाद आगरा लेकर पहुंच गए, लेकिन उनका अंतिम संस्कार शाम को जाकर हो सका। इधर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी आगरा से अंतिम संस्कार का इनपुट लेने में लगे रहे। बार-बार शव हसायन लाने की अफवाहें उड़ रही थीं। शाम को करीब सात बजे अंतिम संस्कार की पुष्टि के बाद पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली। इसके बाद पुलिस फोर्स को कस्बे से हटाया गया।

--

इनका कहना है:

कुछ लोगों ने बिना अनुमति को दरगाह परिसर में कब्र के लिए खुदाई शुरू कर दी थी। उन्हें चिह्नित कर लिया गया है। फिलहाल कस्बे में शांति का माहौल है। आगरा में शव का अंतिम संस्कार हो जाने के बाद पुलिस बल हटा दिया गया है।

- सिद्धार्थ वर्मा, एएसपी हाथरस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.