Move to Jagran APP

नए जिलाध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा

विरोध -जिला नेतृत्व परिवर्तित किए जाने पर कांग्रेसियों में आक्रोश - चंद्रगुप्त विक्रमादित्य को बनाया गया है नया जिलाध्यक्ष

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Oct 2019 01:18 AM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2019 06:00 AM (IST)
नए जिलाध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा
नए जिलाध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा

संवाद सहयोगी, हाथरस: कांग्रेस हाईकमान की ओर से बनाए गए नए जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। आक्रोशित कार्यकर्ताओें ने प्रदेश नेतृत्व के निर्णय के खिलाफ लड़ाई लड़ने को ऐलान किया।

loksabha election banner

नयागंज स्थित आंधीवाल पैलेस में नाराज कांग्रेसियों की एक बैठक हुई। अध्यक्षता रमेश चंद्र ब्रह्मचारी ने की। संचालन डॉ. मुकेश चंद्रा ने किया। मुख्य अतिथि चौधरी सुखवीर सिंह ने कहा कि पार्टी ने अपने निर्णय पर अमल नहीं किया। पूर्व जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित ने कहा कि जिस व्यक्ति को ब्लॉक, ग्राम पंचायत तक का ज्ञान नहीं है। क्षेत्र की भौगोलिक जानकारी नहीं है। बैठक में निर्णय लिया कि वरिष्ठ नेता शरद उपाध्याय नंदा के नेतृत्व में कार्य किया जाएगा। बैठक में अवधेश बख्शी, अजीत गोस्वामी, शंशाक पचौरी, संजीव आंधीवाल आदि मौजूद रहे।

-------- पूर्व जिलाध्यक्ष व दावेदार से लिया आशीर्वाद

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने गांव गिजरौली पहुंचकर जिला अध्यक्ष के दावेदार रहे शरद उपाध्याय नंदा व गांव चंदपा में पूर्व जिला अध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित से आशीर्वाद लिया। उन्होंने बताया कि फ्रंटल संगठन के पूर्व व वर्तमान जिला व शहर अध्यक्ष की एक टीम सलाहकार समिति के रूप में होगी, उसके निर्णय से ही जिले की टीम बनाई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.