प्रदेशाध्यक्ष की रिहाई को लेकर कांग्रेस शुरू करेगी सेवा सत्याग्रह
फोटो- 21 12 जून तक प्रियंका गांधी रसोईघर का आयोजन कैंप कार्यालय पर होगा कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी
संवाद सहयोगी, हाथरस: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू की रिहाई को लेकर कांग्रेस अब सेवा सत्याग्रह शुरू करने जा रही है। शुक्रवार को कैंप कार्यालय पर पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि सेवा सत्याग्रह का कार्य पार्टी द्वारा अब शुरू किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य व शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता कर बताया कि कांग्रेसियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इसी अन्याय और अत्याचार के खिलाफ प्रियंका गांधी के निर्देश पर अब 6 जून से 12 जून तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू के नाम प्रियंका गांधी रसोईघर का आयोजन कैंप कार्यालय पर होगा। गरीबों को भोजन पहुंचाने और खिलाने का कार्य होगा। पार्टी निरंतर गरीबों की प्रवासी मजदूरों की सेवा में लगी हुई है कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी द्वारा प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए बस दी जाती है। और उसके फल स्वरूप प्रदेश अध्यक्ष को जेल में डाल दिया जाता है। कांग्रेस पार्टी ने सेवा सत्याग्रह शुरू किया जाएगा। है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमें डराना चाहती है लेकिन कांग्रेस न कभी डर ही और ना थमी है जिस पक्के इरादे के साथ सेवा भाग शुरू हुआ था। पत्रकार वार्ता में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्णा गुप्ता, सेवादल जिला अध्यक्ष जय शंकर पाराशर आदि मौजूद रहे।