कांग्रेसियों ने पुण्यतिथि पर नेहरू को दी श्रद्धांजलि
देश के पहले प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी।
जागरण टीम, हाथरस : देश के पहले प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय श्री राधाकृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर नेहरू की पुण्यतिथि वरिष्ठ कांग्रेसी हरिशंकर वर्मा की अध्यक्षता में मनाई। संचालन राधेश्याम अग्निहोत्री ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, कवि दीपक रफी, पंडित अविनाश चंद्र पचौरी, अमृत सिंह पूनिया, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष बीना गुप्ता एडवोकेट एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नारायण प्रसाद पिप्पल अनिल बौहरे, गिर्राज सिंह गहलोत, नवल नरूला, विष्णु कुमार, संतोष उपाध्याय आदि मौजूद थे।
सहपऊ कस्बे में कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर नेहरू की 58वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने उनको नमन किया। नगराध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। राज कुमार जायसवाल, जीवनलाल गुप्ता, प्रकाश चंद, बिदू खां, दुर्गा शरण गुप्ता, अरुण गुप्ता, अमित जैसवाल आदि मौजूद रहे।
सिकंदराराऊ नगर के मोहल्ला ब्राह्मणपुरी स्थित शिशु शिक्षा मंदिर स्कूल में नेहरू की पुण्यतिथि पर गोष्ठी हुई जिसमें नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण करके भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। गोष्ठी की अध्यक्षता प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी ने एवं संचालन शरद शर्मा ने किया। श्रीकृष्ण दीक्षित, शरद शर्मा, विशाल पचौरी, किशन उपाध्याय, अनुपम तोमर, वंदना वाष्र्णेय, निशा शर्मा, निशा नाज, निशा खान, प्रगति, मोहिनी, अनम मलिक आदि मौजूद थे।
पृथ्वीराज चौहान की जयंती मनाई
फोटो- 24
संसू, सिकंदराराऊ : गांव नौरथा में अंतिम हिदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जयंती समारोह से पूर्व अतिथियों ने चौहान के छवि चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर व तिलक लगाकर गांव के प्रवेश द्वार पर चौहान के बोर्ड के नामकरण का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी ने कहा कि अंतिम हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज चौहान सर्व समाज के पूज्यनीय थे। उन्होंने स्वाभिमान के लिए देश विरोधी ताकतों से युद्ध लड़ा। जयंती समारोह में किशन वीर सिंह, चंद्रभान सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जयदीप चौहान, निशांत पराशर, केशव सोनी, धर्मेद्र टाइगर, अभय चौहान, आकाश राघव, अंश चौहान, सत्यभान सिंह आदि उपस्थित थे।