कांग्रेसियों ने मनाई राजीव गांधी की पुण्यतिथि
संवाद सहयोगी, हाथरस : जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूर्व
संवाद सहयोगी, हाथरस : जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि सादगी के साथ मनाई।
जिला कांग्रेस कमेटी ने विचार गोष्ठी आयोजित की जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित ने तथा संचालन प्रवक्ता डॉ. मुकेश चंद्रा ने किया। बेनीगंज स्थित कार्यालय पर उपस्थित कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के छवि चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यालय से एक सद्भावना मार्च निकाला गया, जो शहर के विभिन्न बाजारों से होता हुआ टीबी अस्पताल पर समाप्त हुआ। अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित करके पूर्व प्रधानमंत्री की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर पंडित ब्रह्मदेव शर्मा, अशोक गुप्ता, ठाकुर कृपेंद्र ¨सह, पंडित रिषी कुमार कौशिक, संजीव आंधीवाल, शशांक पचौरी, रामकुमार सारस्वत, डॉ.रतन ¨सह, सुनील गौड़, हरीशंकर शर्मा आदि मौजूद थे। शहर कांग्रेस कमेटी ने परसट्टा बाजार स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया। नारायण प्रसाद पिप्पल की अध्यक्षता एवं शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रदेश सचिव पंडित ब्रह्मदेव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अवधेश बख्शी आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अविनाश पचौरी एवं रोशन लाल ने कहा राजीव गांधी का बलिदान देश सदैव याद रखेगा। इस मौके पर विजेंद्र ¨सह, चरण ¨सह, डॉ. रमन गुप्ता, ललतेश गुप्ता कुर्बान अली शहजादा, सरदार सुरजीत ¨सह, विशाल, मुन्ना लाल शर्मा, राजकुमार शर्मा, विनोद शर्मा, शशि गुरु, राजेंद्र शर्मा, जितेंद्र शर्मा, कपिल नरूला, कपिल ¨सह, संजय कप्तान आदि मौजूद थे। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव योगेश कुमार ओके के संस्थान पर भी पुण्यतिथि मनाई गई, यहां अजीत गोस्वामी, अवधेश बख्शी, गुंजन रावत, पूजा आदि मौजूद रहे।