Move to Jagran APP

काका की याद में हुआ हास्यमेव जयते

सब हेड पोपुलर मेरठी को दिया गया हास्यरत्न पुरस्कार-2019 आयोजन -केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरिया ने दिया पुरस्कार -दिल्ली के जामिया हमदर्द विवि के सभागार में 12 घंटे चला कार्यक्रम

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Sep 2019 12:41 AM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2019 06:23 AM (IST)
काका की याद में हुआ हास्यमेव जयते
काका की याद में हुआ हास्यमेव जयते

जासं, हाथरस : हास्य सम्राट काका हाथरसी के जन्मदिवस पर दिल्ली के जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय के सभागार में जय जयवंती फाउंडेशन, काका हाथरसी पुरस्कार ट्रस्ट द्वारा काका हाथरसी मेला हास्यमेव जयते आयोजित किया गया। काका के जन्मदिन और प्रयाण दिवस पर आयोजित मेला अपने आप में एक अद्भुत था।

loksabha election banner

प्रथम बार आयोजित मेला लगभग 12 घंटे तक लगातार चला और विभिन्न स्तरों पर इसमें नौ सत्र आयोजित किए किए। प्रथम सत्र में हास्यमेव जयते का उद्घाटन सांसद राजवीर सिंह दिलेर ने किया। अध्यक्षता हमदर्द विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ऐहतशाम हसनैन ने की। मेले का परिचय कुंवर रंजीत सिंह चौहान व संचालन डॉ. स्नेहा चक्रधर ने किया। दूसरा सत्र काका का व्यक्तित्व की अध्यक्षता हास्यरत्न डॉ. गोविद व्यास तथा संचालन डॉ. प्रवीण शुक्ला ने किया। प्रो. अशोक चक्रधर ने काकाजी के व्यक्तित्व पर के बारे में लोगों को बताया। तीसरा सत्र काका के लेखन पर आधारित था। जिसमें अध्यक्ष प्रो. सुधीश पचौरी, डॉ. प्रेम जनमेजय, डॉ. प्रवीण शुक्ला, डॉ. आलोक पुराणिक, गुरु सक्सेना ने काका के लेखन पर चर्चा की। संचालन हास्यरत्न तेज नारायण शर्मा बेचैन ने किया। चौथे सत्र में कलाओं में धमाका के बारे में काका की चित्रकला पर गीतिका गोयल, संगीत पर डा. मुकेश गर्ग संस्मरण डॉ. बागेश्वरी चक्रधर व ब्रजकला केंद्र से विष्णु गोयल ने सुनाया। अध्यक्षता सुरेश उपाध्याय व संचालन महेश बेधड़क ने किया। सत्र पांच में मीठी-मीठी हंसाइयां में काका का अभिनय डॉ. मुकेश गर्ग ने किया। तथा प्रश्नोत्तरी का डॉ.भावना गुप्ता ने किया। छह सत्र में पैरोडियों के गायन हुआ। संचालन मुकेश गर्ग व निर्देशन गुंजन कुमार झा ने किया। सत्र सात में काका हाथरसी द्वारा लिखित विनोद शर्मा द्वारा निर्देशित प्रहसन फ्री स्टाइल गवाही को मंचित किया। सत्र आठ में काका हाथरसी पुरस्कार समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक रहे, जिसमें 2019 हास्यरत्न पुरस्कार पोपुलर मेरठी को प्रदान किया गया। संचालन डॉ. गिरिजाशरण अग्रवाल ने किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि किसी एक साहित्यकार द्वारा स्थापित पुरस्कार ट्रस्ट का निरंतर 44 वर्ष से सक्रिय रहना बहुत बड़ी उपलब्धि है। वह इस दिशा में जो भी आवश्यक होगा, वह करेंगे। हिदी अकादमी द्वारा महफिले हास्य रत्न का भी आयोजन किया गया।

जिसमें कवि सम्मेलन में हास्यरत्न सुरेश उपाध्याय, अशोक चक्रधर, अरुण जैमिनी, महेंद्र अजनवी, प्रवीण शुक्ल, आलोक पुराणिक, वेदप्रकाश, महेश बेधड़क पोपुलर मेरठी आदि ने काव्य पाठ किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.