Move to Jagran APP

आओ साथ मिलकर जलाएं नई उमंग और उम्मीदों का दीप

आयोजन दैनिक जागरण के तत्वावधान में बागला इंटर कॉलेज में होगा दीपोत्सव कार्यक्रम धनतेरस पर शाम को साढ़े छह बजे होगा दीपोत्सव का भव्य आयोजन

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Oct 2019 01:30 AM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2019 06:17 AM (IST)
आओ साथ मिलकर जलाएं नई  उमंग और उम्मीदों का दीप
आओ साथ मिलकर जलाएं नई उमंग और उम्मीदों का दीप

जासं, हाथरस : यह दीपावली खुशियां लेकर आए। सभी के जीवन में हर्षोल्लास के रंग रोशन करे। ऐसी ही मनोकामना के साथ हम और आप मिलकर दीपक जलाएंगे। दैनिक जागरण के तत्वावधान में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयेाजन कराया जाएगा। इसमें शहरवासी एक दीपक जलाएंगे। धनतेरस की संध्या पर शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे को यह भव्य आयोजन होगा।

loksabha election banner

भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए दैनिक जागरण समय-समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कराता रहा है। दीपावली भारतीय संस्कृति के प्रमुख त्योहारों में से एक है। हर कोई दीपों के त्योहार में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है। दीपक जलाकर सभी के जीवन को ऐसे ही रोशन करने की कामना की जाती है। इसी क्रम में एक बार फिर दैनिक जागरण भव्य आयोजन को कराने जा रहा है। यह आयोजन आपके सहयोग से ही संपन्न होगा। धनतेरस यानी शुक्रवार की संध्या पर हम और आप बागला इंटर कॉलेज के मैदान पर एकत्रित होंगे। शहरवासी अपना एक दीप जलाएंगे और सभी का जीवन दीपक की तरह रोशन करने का संदेश देंगे। इस आयोजन में शहरभर से लोगों को जुटाने की कवायद की जा रही है। विद्यालय के स्टाफ, बच्चे, उनके अभिभावकों के साथ-साथ विभिन्न संगठनों, समाजसेवी संस्थाओं को आमंत्रित किया जा रहा है। उम्मीद है कि दीपावली के इस शुभ अवसर पर हम और आप मिलकर अंधेरे रूपी बुराई को हटाने के लिए दीपोत्सव में भाग जरूर लेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.